बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर: तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 12 अप्रैल 2026। श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा और यह पवित्र यात्रा 57 दिनों तक चलकर 28 अगस्त को संपन्न होगी। इस यात्रा की घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद की। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे और यह अनिवार्य रहेगा। देशभर में 556 अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

यात्रा के लिए आयु सीमा 13 से 70 वर्ष तय की गई है। श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे। इस वर्ष की प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 19 जून को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Next Post

मौत के बाद 5 दिन रहा लाश के साथ, फिर यहां बिताए 5 माह, दो बार मेरठ भी आया; प्रियंका मौत मामले में खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेरठ 12 अप्रैल 2026। मेरठ के सदर थाना इलाके के तेली मोहल्ला निवासी प्रियंका (33) की मौत का कारण शनिवार को भी पहेली बना रहा। प्रियंका की मौत के कुछ दिन तक उसके पिता उदयभानु विश्वास (76) शव के साथ रहा और पांच दिसंबर 2025 को […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव