‘नाटू नाटू’ की जीत के बाद जूनियर एनटीआर ने जताई खुशी, कहा- ‘ये भारत की जीत है’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 मार्च 2023। फिल्म आरआआर ने ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म के नाटू नाटू गाने ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब जीता है. इस कैटेगरी में नाटू नाटू गाने के साथ फिल्म को ‘‘टेल इट लाइक अ वुमन” से ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ से ‘होल्ड माई हैंड’, ‘‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर” से ‘‘लिफ्ट मी अप” और ‘‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स” से ‘‘दिस इज ए लाइफ’ भी नॉमिनेशन में थे. इस ऐतिहासिक कामयाबी पर फिल्म आरआरआर के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं. यह सिर्फ आरआरआर की जीत नहीं है बल्कि एक देश के तौर पर भारत की जीत है. मेरा मानना है कि यह अभी शुरुआत है. हमें दिखा रहा है कि भारतीय सिनेमा कितनी दूर जा सकता है. कीरावनी गुरु और चंद्रबोस गुरु को बधाई. निश्चित रूप से यह राजामौली नामक एक मास्टर कहानीकार और दर्शकों के बिना संभव नहीं होता, जिन्होंने हमें पूरे प्यार से नहलाया होता. मैं ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को आज उनकी जीत पर बधाई देना चाहता हूं, जो भारत में एक और ऑस्कर लेकर आई है।

आपको बता दें कि नाटू नाटू के अलावा 95वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने काम कर लिया है. इस डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है, जबकि गुनीत मोंगा इसकी निर्माता हैं. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में द एलिफेंट व्हिस्परर्स के साथ हॉलआउट, द मार्था मिशेल इफेक्ट, स्ट्रेंजर एट द गेट, और हाउ डू यू मेज़र ए ईयर थे? नॉमिनेट थीं, लेकिन द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने जीत हासिल की है. खास बात यह है कि द एलिफेंट व्हिस्परर्स इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म है और इसके बाद नामांकित होने वाली तीसरी फिल्म है।

Leave a Reply

Next Post

चोटिल श्रेयस अहमदाबाद टेस्ट से बाहर, पांचवें दिन भी नहीं खेलेंगे, वनडे खेलने पर भी संशय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अहमदाबाद 13 मार्च 2023। अहमदाबाद टेस्ट के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें मैच के तीसरे दिन पीठ के निचले हिस्से में दर्द हुआ था। इसके बाद […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान