किसानों का धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी, मंडियां बंद नहीं होंगी, दूसरे राज्यों से कोई घुसा तो भेजूंगा जेल : शिवराज सिंह चौहान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल 04 दिसम्बर 2020।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों का धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी, लेकिन बाहर वाला फसल लाकर मध्य प्रदेश में बेचने का प्रयास करेगा तो उसे जेल भिजवाया जाएगा। ट्रक भी जब्त करूंगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि आसपास के राज्यों से फसल लाकर बेचने का कोई प्रयास न करें। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा गुरुवार को नसरुल्लागंज में किसानों की एक सभा में की है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण निधि योजना के तहत 5 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए। उन्होंने राजगढ़, सागर तथा इंदौर के किसानों से संवाद भी किया।

मंडियां बंद नहीं होंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियां बंद नहीं होंगी लेकिन मंडी के अलावा अगर कोई व्यापारी किसान को फसल के अच्छे दाम दे रहा हो तो किसान मंडी के बाहर भी बेच सकता है। ये किसान की मर्जी होगी कि वो जहां चाहेगा, वहां फसल बेचे। स्टाक लिमिट समाप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों के लिए अभी तक स्टॉक लिमिट थी। नए कानून के तहत इसे समाप्त किया जा रहा है। किसान बोवनी से पहले व्यापारी के साथ अपनी उपज का कांट्रेक्ट भी कर सकेगा।

किसानों का ब्याज सरकार चुकाएगी

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया। किसानों का कर्ज माफ किए बिना ही प्रमाण पत्र बांट दिए गए। कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोला है। किसान अब भी डिफाल्टर हैं। ऐसे किसानों का ब्याज सरकार भरेगी। उन्होंने कहा ब्याज की गठरी जो कांग्रेस ने किसान के सिर पर रखी है, उसे शिवराज उतारेगा।

कलेक्टर पर होगी कार्रवाई

पटवारी को हर सोमवार और गुरुवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में दिन भर बैठना होगा। यदि इसमें कोई लापरवाही हुई तो कलेक्टर जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

राज्य महिला आयोग की पहल से चार माह की बच्ची को मिलेगी माँ की गोद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 04 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने गुरूवार को रायपुर के जलविहार स्थित आयोग कार्यालय में विभिन्न जिलों के महिलाओं के उत्पीड़न संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। प्रस्तुत प्रकरण शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, सम्पत्ति विवाद आदि […]

You May Like

एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज....|....‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल....|....शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल....|....ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म