एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है, सरकार का नियंत्रण प्रशासनिक अधिकारियों पर नहीं है। अधिकारी नियम कानून को ठेंगा दिखाकर मनमानी कर रहे है। मानपुर मोहला के एसपी का पुत्र विजयादशमी के दिन सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है। नायाब तहसीलदार सड़क में जन्मदिन का केक काट रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा को बताना चाहिये कि सारे नियम कायदे कानून आम जनता के लिये है। आखिर सरकारी बंदूक से एसपी के पुत्र को फायर करने की छूट किसने दी? सरकार ने अब तक कार्यवाही क्यों नहीं की? क्या सरकारी बंदूक से कोई भी हर्ष फायर कर सकता है? जब आम जनता के लिये खुशियों के मौके पर हर्ष फायरिंग करना प्रतिबंधित है, ऐसे में एसपी के मौजूदगी में उनके पुत्र किस अधिकार से फायरिंग की? सरकार ने जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही की है?
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के नियंत्रण में प्रशासनिक अधिकारी नहीं है, इसलिए प्रदेश की जनता परेशान है, अपराध बढ़े हुए है। छोटे-छोटे कामों के लिए जनता को विभागों के चक्कर लगाने पड़ते है। ये सब कमजोर सरकार के होने के कारण हो रहा है। कांग्रेस मांग करती है मानपूर मोहला की घटना की जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। सरकार यह सुनिश्चित करे नियम कायदे कानून सबके लिये बराबर हो।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

शेयर करेकहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           न्यूयॉर्क, 27 अक्टूबर 2026। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वीटो का […]

You May Like

एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज....|....‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल....|....शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल....|....ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म