पीएम मोदी ने लोगों से मांगा सरकार और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड, पूछा- चुनाव में कौन से मुद्दे अहम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के चुनावों को ध्यान में रखकर जनता के मन की बात सुन रहे हैं। नमो एप पर जनमन सर्वे के जरिये पीएम जनता से अपनी सरकार और सांसदों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं। यह सर्वेक्षण इस लिहाज से अहम है क्योंकि पीएम ने कामकाज पर सीधे जनता से राय मांगी है। 2024 के लोकसभा चुनाव घोषित होने में अब कुछ ही महीने का समय बचा है। पीएम इस सर्वे के जरिये अपनी सरकार की तमाम योजनाओं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अपने काम और सांसदों की समीक्षा करना चाहते हैं, ताकि जनता के मन के मुताबिक चुनावी वादे और सांसदों को पेश किया जा सके। नमो एप पीएम के लिए तमाम मुद्दों पर जनता की रायशुमारी का बेहद कारगर जरिया साबित हुआ है। पहले भी पीएम ने इस एप के जरिये जनता से राय मांगी है।

13 सवाल पूछे
नमो एप पर जनमन सर्वे में कुल 13 सवाल पूछे गए हैं। पहला सवाल मोदी सरकार के समग्र प्रदर्शन को लेकर पूछा गया है। दूसरा भविष्य के प्रति आशावाद को लेकर है। तीसरा दुनिया में भारत के बढ़ते कद पर जनता की राय जानने के लिए है। चौथे सवाल में लोगों से पूछा गया है कि वे बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, किसान समृद्धि, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, राष्ट्रीय सुरक्षा अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, कानून व्यवस्था और शहरी विकास के क्षेत्र में मोदी सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं।

किन योजनाओं का मिला लाभ
पांचवें सवाल के तौर पर जानकारी मांगी गई है कि लोग व्यक्तिगत रूप से केंद्र सरकार की किन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इनमें पीएम गरीब कल्याण योजना, स्वच्छा भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, आयकर स्लैब, वंदे भारत, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन, जन औषधि केंद्र, पीएम जन धन योजना, डिजिटल इंडिया, जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टअप इंडिया, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा योजना, पोषण अभियान, स्टैंडअप इंडिया व कौशल भारत का विकल्प दिया गया है।

अपने क्षेत्र के तीन लोकप्रिय नेता बताएं
इसके बाद सभी सवाल सांसदों के फीडबैक से जुड़े हैं। छठा सवाल निर्वाचन क्षेत्र में सांसद की मौजूदगी को लेकर है कि सांसद वहां रहते हैं या नहीं। सातवें सवाल में पूछा गया है कि सांसद क्षेत्र में जो काम करा रहे हैं उनकी जानकारी है या नहीं। क्या लोग अपने सांसद के काम से संतुष्ट हैं। नौवां सवाल सांसद की लोकप्रियता को लेकर पूछा गया है। इसके साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के तीन लोकप्रिय नेताओं के नाम पूछे गए हैं।

बिजली, पेयजल की व्यवस्था कैसी
10वां सवाल निर्वाचन क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन को लेकर पूछा गया है। 11वें सवाल में पूछा लोकसभा चुनावों में कौनसे मुद्दे अहम हैं। मसलन, वोट देते समय लोग आधारभूत संचरना, आर्थिक प्रबंधन व मुद्रास्फीति, सांस्कृतिक मुद्दे, कल्याणकारी योजनाएं, रोजगार निर्माण, नागरिक मुद्दे, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, राजनीतिक दल व राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों में किन्हें ध्यान में रखकर वोट देंगे। इसके अलावा आखिर में पूछा गया है कि क्या लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का इरादा रखते हैं। साथ ही पूछा है कि विकसित भारत एंबेसडर बनने में रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Next Post

देश के स्वास्थ्य महकमे में कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाई टेंशन, मंडाविया ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 दिसंबर 2023। कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। भारत में एक बार फिर से कोरोना महामारी पैर पसार रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से लोगों में डर पैदा कर दिया है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप