लुुधियाना कोर्ट परिसर ब्लास्ट में पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी समूहों का हाथ, खुफिया एजेंसियों का दावा!

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लुधियाना 24 दिसम्बर 2021 । पंजाब के लुधियाना की जिला अदालत में गुरुवार को हुए विस्फोट में कथित रूप से खालिस्तान समर्थक समूहों की संलिप्तता सामने आई है. खुफिया एजेंसियों को पुख्ता जानकारी मिली है कि इस धमाके में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) समर्थित खालिस्तानी समूह शामिल है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने ग्राउंड वर्कर्स को निर्देश दे रहे थे. उन्होंने कहा कि इस तरह के कई और कोशिशों को राज्य पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में नाकाम किया जा चुका है.

लुधियाना की जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए. इसके बाद पंजाब सरकार ने राज्य भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया. वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी एक पत्र में पंजाब सरकार से घटना का ब्योरा देते हुए रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने को कहा है. पुलिस ने बताया कि कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में विस्फोट हुआ था, उस समय कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी.

सीनियर पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया, “हमें स्थानीय गैंग के बारे में खास जानकारी मिली है, जिन्हें खालिस्तान आंदोलन को दोबारा शुरू किए जाने के लिए हायर किया गया. इन्हें पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त है. हमने स्थानीय पुलिस के साथ इनपुट को साझा किया है और जमानत पर बाहर या फरार चल रहे अपराधियों की सूची तैयार करने के लिए राज्य भर में ऑपरेशन चलाया जाएगा.”

उन्होंने कहा कि नवंबर में पठानकोट आर्मी कैंट के गेट के नजदीक हुआ ग्रेनेड ब्लास्ट भी स्थानीय अपराधियों द्वारा किया गया एक आतंकी हमला था. उन्होंने कहा, “इस साल पंजाब के नजदीक 42 बार ड्रोन देखे जाने की घटना रिपोर्ट की गई और कई बार रिपोर्ट नहीं भी हुए. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए विस्फोटक और छोटे हथियार गिराकर राज्य में अशांति फैलान की कोशिश हो रही है.”

इंटेलीजेंस विफलता की आशंका को सीएम ने नकारा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए बम विस्फोट मामले की जांच कर उसके कारणों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है. मुख्यमंत्री ने विस्फोट के मद्देनजर खुफिया तंत्रों के विफल होने की आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है. हम पूरी तरह से सतर्क हैं.” चन्नी ने गुरुवार को आशंका जताई थी कि विस्फोट राज्य में अराजकता पैदा करने का प्रयास हो सकता है, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं.

गृह मंत्रालय ने हाल ही में अलर्ट किया था कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नापाक योजना “देश विरोधी” तत्वों द्वारा की जा रही है. केंद्र सरकार ने पंजाब के तमाम धार्मिक स्थलों, डेरों, मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया था. पिछले 5 महीनों में पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे शहरों में 7 टिफिन बम और 10 से ज्यादा हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं.

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल vs सरकार: बंगाल में ममता-धनखड़ में ठनी, विश्वविद्यालयों का चांसलर सीएम को नामित करने के लिए सरकार लेगी कानूनी राय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल बनाम सरकार मामला अब और भी गहराता जा रहा है। राज्य सरकार अब राज्यपाल की शक्तियों को छीनकर सीएम के हाथों में देने की तैयारी कर रही है। ऐसे में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप