जनरल को आखिरी सैल्यूट : CDS बिपिन रावत की बेटियों के आंसू नहीं थम रहे, अंतिम दर्शन करने पहुंचे शाह और डोभाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 दिसम्बर 2021। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा। जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर कामराज मार्ग स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे हैं। आम जनता सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे सकती है। सैन्यकर्मी दोपहर 12:30 से 13:30 बजे के बीच अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर को दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। जनरल रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स उनके अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था संभाल रही है। उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक, 17 तोपों की सलामी दी जाएगी। बिगुल फूंकने और लास्ट पोस्ट( सैन्य अफसर को दी जाने वाली अंतिम विदाई वाली धुन) के बाद परिवार के लोग की चिता को मुखाग्नि देंगे।अंतिम संस्‍कार के दौरान 800 सैन्‍यकर्मी मौजूद रहेंगे।

ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर को बेटी ने दी मुखाग्नि
जनरल रावत के साथ जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर का आज दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया गया। आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को आर्मी के बेस अस्पताल से शंकर विहार में उनके आवास ले जाया गया। ब्रिगेडियर लिड्डर को अंतिम विदाई देने के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी भी पहुंचे थे। उन्हें श्रद्धांजलि देते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। 

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा में बोले स्वास्थ्य मंत्री: 86% वयस्कों को दी जा चुकी है कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए देश में 36 लैब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में अब तक 86 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने एनके प्रेमचंद्रन, राजीव रंजन सिंह, […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज