लोकसभा में बोले स्वास्थ्य मंत्री: 86% वयस्कों को दी जा चुकी है कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए देश में 36 लैब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में अब तक 86 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने एनके प्रेमचंद्रन, राजीव रंजन सिंह, मनीष तिवारी व अन्य नेताओं की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है और जल्द ही इस लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया जाएगा। कोरोना टीके का स्वास्थ्य पर असर पड़ने के सवाल के जवाब में मंडाविया ने कहा कि कई परीक्षणों, अध्ययनों और ट्रायल के बाद ही टीकों को मंजूरी मिलती है। बिना तथ्य के टीके को लेकर कुछ भी न कहा जाए। क्योंकि इससे लोगों में बेवजह टीके को लेकर झिझक पैदा होगी। 

जीनोम अनुक्रमण के लिए देश में 36 प्रयोगशालाएं

मनसुख मंडाविया ने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर देश के वैज्ञानिक व विशेषज्ञ अध्ययन कर रहे हैं। सभी तथ्य सामने आने के बाद इसको लेकर भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना लगातार अपना स्वरूप बदलता रहता है। जीनोम अनुक्रमण के लिए देश में 36 प्रयोगशालाएं हैं।

Leave a Reply

Next Post

जल्द ही मिलेगी जिलेवासियों को बहुप्रतीक्षित तिफरा फ्लाईओवर की सौगात

शेयर करेकलेक्टर ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य अंतिम चरण में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 10 दिसम्बर 2021 । बहुत ही जल्द बहुप्रतीक्षित तिफरा फ्लाईओवर की सौगात बिलासपुरवासियोें को मिलने जा रही है। इसका कार्य अंतिम चरणों में है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान