नई दिल्ली सीट से हारे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश सिंह जीते

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 फरवरी 2025। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को बहुत बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश सिंह ने केजरीवाल को 3 हजार से अधिक वोटों से हराया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चौथी बार इस  सीट से चुनाव मैदान में थे। लगातार 3 बार जीतने के बाद इस बार उन्हें हार का मुंह का देखना पड़ा है। वहीं जीत के बाद भाजपा कार्यलाय में जीत का मौहाल है। अब प्रवेश सिंह अमित शाह से मिलने गए हैं।

यहां से 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल जो इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं अब तक तीन बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की।

शीला दीक्षित को हराया था

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जीत 2013 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराया था। यह जीत उनके राजनीतिक करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और इसके बाद उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई।

नई दिल्ली सीट का खास महत्व
नई दिल्ली विधानसभा सीट से एक खास बात यह जुड़ी रही है कि इस सीट से जीतने वाला विधायक अक्सर दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता रहा है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस सीट से जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी। अरविंद केजरीवाल के लिए यह सीट राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण रही है और इस बार भी वह इस सीट को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली जीत पर दिया बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली जीत पर बड़ा बयान दिया है, सीएम ने कहा, भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव है, इसलिए जनता ने अपना मत भाजपा को दिया है। 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में वापसी करते हुए […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला