‘सनातन पर बोलने के लिए एक बच्चे को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है’, उदयनिधि के बचाव में उतरे कमल हासन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 23 सितम्बर 2023। बीते दिनों तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। अब मशहूर अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने उदयनिधि का बचाव किया है और कहा है कि सनातन विवाद में एक बच्चे को निशाना बनाया जा रहा है। कमल हासन ने ये भी कहा कि हम लोगों को सनातन के बारे में पेरियार से पता चला। एक कार्यक्रम के दौरान कमल हासन ने कहा कि ‘एक बच्चे को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उसे सनातन के बारे में सिर्फ बोल दिया। उसके पूर्वजों ने भी सनातन पर बोला है। पेरियार ने ही हमें सनातन के बारे में बताया था।’ कमल हासन ने कहा कि पेरियार  एक समय मंदिर में पूजा किया  करते थे और अपने माथे पर तिलक भी लगाते थे। 

कमल हासन ने कहा कि ‘पेरियर, एक समय वाराणसी के एक मंदिर में रहते थे और वहां पूजा-पाठ किया करते थे और अपने माथे पर तिलक लगाते थे। अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके अंदर कितना गुस्सा था कि उन्होंने ये सब त्याग करके लोगों की सेवा के लिए काम किया। उन्हें अहसास हुआ कि लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। अपने जीवन के अंतिम समय में भी वह समाज के लिए जिए।’ उन्होंने कहा कि ना तो डीएमके ना ही कोई अन्य राजनीतिक पार्टी यह दावा कर सकती है कि पेरियार उनके हैं बल्कि पूरा तमिलनाडु, पेरियार को अपना मानता है। 

दयनिधि स्टालिन के बयान पर हुआ था हंगामा
बता दें कि बीती 2 सितंबर को एक कार्यक्रम में बोलते हुए तमिलनाडु की डीएमके सरकार के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया आदि बताया था।  स्टालिन ने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता बल्कि उन्हें खत्म करना पड़ता है। हम डेंगू, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते बल्कि उन्हें खत्म करना पड़ता है, इसी तरह सनातन को खत्म करने की जरूरत है। उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उदयनिधि स्टालिन के बयान पर खूब हंगामा हुआ था। भाजपा ने इसे लेकर स्टालिन पर तीखा हमला बोला था। 

Leave a Reply

Next Post

ओलंपिक टिकट को लक्ष्य बनाकर अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हांगझोऊ 23 सितम्बर 2023 । भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ एशियाई खेलों के पूल ए में रविवार को यहां उज्बेकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप