20 हजार टन कोयला खरीदी का एग्रीमेंट कर व्यापारी से 1.44 करोड़ की ठगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 22 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक कोयला व्यापारी से 1.44 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। कोयला व्यापारी ने मध्य प्रदेश के इंदौर की एक कंपनी से 20 हजार टन कोयला खरीदने का एग्रीमेंट किया था, लेकिन उसे सिर्फ 53 लाख रुपये का ही कोयला सप्लाई किया गया। काफी समय बाद भी जब पूरे कोयले की सप्लाई नहीं मिली तो व्यापारी ने सीएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, शहर के बड़े व्यावसायी संजय मित्तल की कंपनी मेसर्स हिंद यूनाइटेड प्राइवेट लिमिटेड कोयला खरीद-बिक्री का काम करती है।  इसके लिए इंदौर की कंपनी सहज विश्वास ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मोहित पांडेय के साथ लंबे समय से कारोबार कर रही है। संजय मित्तल ने 20 हजार टन कोयला खरीदने के लिए मोहित पांडेय की कंपनी से एग्रीमेंट किया था। इसकी एवज में जून 2019 से सितंबर 2020 तक कंपनी के खाते में 1 करोड़ 97 लाख 36 हजार 972 रुपए ट्रांसफर किए। 

संजय मित्तल ने पुलिस को बताया कि दोनों कंपनियों के बीच नवंबर 2019 में कोयला खरीदी को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। आरोप है कि इसके बाद मोहित पांडेय की कंपनी ने 53 लाख 14 हजार 645 रुपये का ही कोयला भेजा। शेष राशि 1 करोड़ 44 लाख 22 हजार रुपये का कोयला आज तक नहीं पहुंचा। इसके लिए उन्होंने कई बाद मोहित पांडेय से संपर्क किया। आरोप है कि न तो मोहित की कंपनी ने कोयला भेजा और न ही रुपये लौटा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

नवाचार: रायपुर में गोबर से पेंट तैयार कर रहीं गोवर्धन स्व सहायता समूह की महिलाएं, 3 हजार लीटर बेच भी चुकीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 22 अक्टूबर 2022। रायपुर में पिछले कुछ दिनों से गोबर वाले पेंट को बनाने का काम चल रहा था। इस दिवाली इसे लोगों ने खरीदा और इस्तेमाल किया है। गोबर वाले पेंट को बनाने और इसे बेचने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं की भी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज