हैदराबाद के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे LSG के मालिक संजीव गोयनका, लगाई कप्तान की क्लास

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 मई 2024। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आंधी में लखनऊ का कोई भी गेंदबाज अपनी साख नहीं बचा सका। दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक प्रदर्शन के साथ टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मैच के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोएंका ने कप्तान केएल राहुल को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

9.4 ओवर में हैदराबाद ने हासिल किया लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। 166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते मैच जीता। ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।

अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। उसके 12 मैचों के बाद सात जीत और पांच हार के साथ 14 अंक हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.406 है। वहीं, लखनऊ की यह 12वें मैच में छठी हार रही। टीम 12 अंक और -0.769 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है। हैदराबाद का अगला मैच 16 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को पंजाब किंग्स से है। यह दोनों मुकाबले हैदराबाद की टीम अपने होमग्राउंड पर खेलेगी। वहीं, लखनऊ की टीम 14 मई को दिल्ली से अरुण जेटली स्टेडियम में और 17 मई को मुंबई से वानखेडे़ में भिड़ना है।

Leave a Reply

Next Post

बंद कमरे में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे की लाश, गले पर फंदे और चोट के मिले निशान; जांच में जुटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 09 मई 2024। कोरबा के उरगा थानांतर्गत ग्राम पंचायत कुकरीचोली के भाटापारा में पति-पत्नी और उनके बच्चे की लाश घर के कमरे में मिली है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला