कोरबा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आई बाइक, ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 30 नवंबर 2024। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला पाली थाना क्षेत्र का है जहां पाली रोड पर यह हादसा हुआ है। मृतक का नाम 28 वर्षीय दीपक लाल था,जो बांकीमोंगरा के के डंगनिया का निवासी था। दीपक अपनी बाइक में सवार होकर रतनपुर स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह पाली मोड़ के पास पहुंचा वैसे ही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हादसे के कारण मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित ना हो इस कारण शव को उठाकर अस्पताल भिजवाया गया। स्थानीय लोगों की माने तो ट्रेलर वहां की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। जहां दोनों के आमने-सामने बीच भिड़ंत हो गई और घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत का कारण केवल रफ्तार को ही माना जा रहा है। वहीं युवक बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हुई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जहां पर परिजनों के आने के बाद पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं वहन को जब्त कर ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक खेती किसानी का काम करता था और खाली समय में मजदूरी पर जाया करता था। घर का एक कमाने वाला पुत्र था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।

Leave a Reply

Next Post

जर्मनी से लौटे सीएम यादव, कहा- पीएम के नेतृत्व में एमपी की ताकत दोगुनी, प्रदेश की पहुंच दक्षिण एशिया तक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 30 नवंबर 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जर्मनी यात्रा से वापस लौट आए हैं। दिल्ली में भाजपा नेताओं और कार्यक्रर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार जताया, साथ ही कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम कदम […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात