रायगढ़ में वारदात: अकेले नहाने गई महिला…बदमाश ने आंखों में लगाया झंडुबाम; फिर लूट लिए सोने-चांदी के जेवरात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 03 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने अकेले नहाने गई महिला के आंख में झंडुबाम लगाकर गले में पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे रोज़ाना की तरह बेंद्रा नाला में नहा रही थी। तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने हाथ में झंडुबाम लगाकर उसकी आंखों को बंद कर दिया।

आरोपी ने आंख में जलन होने का फायदा उठाकर पीड़िता के गले में पहने चांदी का मंगलसूत्र और सोने की पदक माला छीन ली। चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 फरवरी 2026। सीएम साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का शुभारंभ किया.केंद्र के तहत चल रहे “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” से छात्रों को सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया सीखने का अवसर मिलेगा. छात्र न केवल तकनीकी ज्ञान हासिल करेंगे, बल्कि वास्तविक अंतरिक्ष अनुसंधान […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी