महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, डैम में पलटी नाव, 2 बच्चों समेत 6 की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 मई 2024। महाराष्ट्र के पुणे जिले में उजनी बांध के पास नाव पलटने से दो बच्चों समेत छह लोग डूब गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को तेज हवाओं और बारिश के बाद हुई। इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने कहा कि डूबने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नाव सेवा कलाशी और भुगाव गांवों के बीच संचालित होती है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को तेज हवाओं और बारिश के बाद सात लोगों को ले जा रही यह नाव पलट गई। एक अधिकारी ने बताया कि नाव में सवार सहायक पुलिस निरीक्षक स्तर का एक अधिकारी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद वापस ली अंतरिम जमानत याचिका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मई 2024। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर राहत नहीं मिली। अदालत ने सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। साथ ही कड़ी फटकार लगाई। दरअसल, सोरेन ने हाल ही […]

You May Like

डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव