हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” इंडी फिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर होगी स्ट्रीम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 मई 2024। देश भर में चुनाव चल रहा है और राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है। ऐसे समय में राजनीति के अंधेरे पहलुओं को दर्शाती फ़िल्म मेकर मुकेश मोदी की पिक्चर “पॉलिटिकल वॉर” देखना काफी दिलचस्प होगा। सीमा बिस्वास, रितुपर्णा सेनगुप्ता सहित कई मंझे हुए कलाकारों द्वारा अभिनीत हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” 1 मई को इंडी फिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर रिलीज होगी। बता दें कि फ़िल्म पॉलिटिकल वॉर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से रिजेक्ट कर दिया था वरना यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती लेकिन अब यह फ़िल्म ओटीटी प्लेटफार्म इंडी फिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर 1 मई को रिलीज हो रही है। भारत में यह फ़िल्म ऑनलाइन देखने के लिए आपको मात्र 94 रुपए खर्च करने हैं। उल्लेखनीय है कि फ़िल्म मेकर मुकेश मोदी की हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” के जबरदस्त ट्रेलर को मिलियन्स में लोगों ने देखा और लाइक शेयर किया है। निर्माता निर्देशक को उम्मीद है कि जिस तरह ट्रेलर को मिलियन्स में व्यूज मिले हैं उसी तरह फ़िल्म को भी लोग भरपूर प्यार देंगे। फ़िल्म के कई गाने पहले ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस फ़िल्म का राम भजन जय श्रीराम अयोध्या के भव्य राम मंदिर को समर्पित किया गया था। फिर दूसरे गीत “रौशनी” में दर्शाया गया है कि राजनीति में लोग किस हद तक गिर जाते हैं और चुनाव जीतने के लिए राजनेता कुछ भी करवा सकते हैं। फ़िल्म में एक मोटिवेशनल गीत “एकता बनाए रखें” और एक आइटम सॉन्ग भी है।

इंडि फ़िल्म्स इंक के बैनर तले बनी फिल्म की शूटिंग लखनऊ, वाराणसी, मुंबई और अमेरिका में की गई है। सीमा बिस्वास, रितुपर्णा सेनगुप्ता, मिलिंद गुणाजी, प्रशांत नारायण, अभय भार्गव, शिशिर शर्मा, अमन वर्मा, जितेन मुखी, पृथ्वी जुत्शी, देव शर्मा, अरुण बख्शी के अभिनय से सजी फ़िल्म पॉलिटिकल वॉर का निर्देशन विवेक श्रीवास्तव एवं मुकेश मोदी ने किया है। फ़िल्म के निर्माता मुकेश मोदी, एडिटर मनीष सिन्हा, डीओपी इंडिया के चंदन सिंह और केतक धीमन (अमेरिका), पटकथा संवाद लेखक मनोज जी पाण्डेय हैं।

Leave a Reply

Next Post

शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने शहर में सुरक्षाबलों ने किया फ्लैग मार्च

शेयर करेकलेक्टर एवं एसपी भी हुए फ्लैग मार्च में शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 01 मई 2024। शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आज शहर में सुरक्षाबलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में जवानों के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, एसपी राजनेश सिंह भी साथ-साथ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण