अब सिर्फ बच्चों नहीं, बड़ों की सेहत की भी ढाल बनेगा टीकाकरण

admin
शेयर करे

अब बड़ों को भी मिलेगा वैक्सीन कवच, फोर्टिस मुलुंड की नई हेल्थ पहल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 मई 2026। बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और लगातार उभरती संक्रामक बीमारियों के दौर में अब स्वास्थ्य सेवाओं का फोकस केवल इलाज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बीमारियों को पहले ही रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Fortis हॉस्पिटल मुलुंड ने एक विशेष वयस्क टीकाकरण क्लिनिक की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य लोगों में वयस्क टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर उपलब्ध कराना है। इस क्लिनिक का उद्घाटन पद्म श्री डॉ. हिम्मतराओ बावस्कर ने किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।यह क्लिनिक इन्फ्लुएंजा, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, शिंगल्स, टिटनेस और एचपीवी  जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए परामर्श, जोखिम मूल्यांकन और टीकाकरण की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति सबनीस के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल खासतौर पर उन वयस्कों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता उम्र, पुरानी बीमारियों या विशेष चिकित्सा स्थितियों के कारण कमजोर हो जाती है। अस्पताल का मानना है कि समय रहते जागरूकता और टीकाकरण के जरिए समाज को अधिक सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

खाद की लिमिट घटाना किसानों के साथ अन्याय है, अत्याचार है -कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 मई 2026। किसानों को प्रति एकड़ दिये जाने वाले खाद की लिमिट में की गई कटौती को सरकार का किसान विरोधी निर्णय बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस बार किसानों को पिछले खरीफ सीजन में वितरित डीएपी का […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला