दुनिया में तहलका मचाने के बाद भारत में ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी ‘द इल्लीगल’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लॉकडाउन के बाद से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों के मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन गया। कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। अब अमेजॉन प्राइम अपने दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आने वाला है, जिसका नाम है ‘द इल्लीगल’

जी हां अंतराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म ‘द इल्लीगल’ को मिली कामयाबी को देखते हुए इसे अब भारत के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम किया जा रहा है। यह एक ऐसे माइग्रेंट स्टूडेंट की कहानी है जो विदेश में रहते हुए अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन अखिर में वह बस दो रोटी खाने के लिए छोटे मोटे काम करने को मजबूर हो जाता है। जाहिर है, दुनिया में ऐसे कई लोग है जो अपने बेहतर करियर के लिए एक देश से निकलकर दूसरे देश के निवासी बन जाते हैं। ऐसे लोग इस फिल्म की कहानी से खुद को जोड़कर देख सकते हैं।

बताते चलें कि साल 2019 में इस फिल्म का प्रीमियर कई अलग अलग फिल्म फेस्टिवल्स में हुआ था। इसी के साथ मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल , डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल समेत कई समारोह में इस फिल्म को पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया था। फिल्म को मिली चौतरफा कामयाबी ही एक वजह है जिसके चलते इसे अब ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

दानिश रेनज़ू  द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सूरज शर्मा और श्वेता त्रिपाठी  मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। वहीं यह फिल्म आने वाले 23 मार्च को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

हरमन बावेजा ने कॉकटेल पार्टी में मचाई धूम, साशा रामचंदानी के साथ लेंगे कल सात फेरे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा शादी करने जा रहे हैं।  हरमन ने  दिसंबर 2020 में हेल्थ कोच साशा रामचंदानी (Sasha Ram Chandani) से सगाई की थी वही हरमन और साशा की 21 मार्च को शादी हैं। ऐसे में अब दोनों की शादी के फंक्शन शुरु हो गए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण