लुधियाना बम ब्लास्ट: मृतक के शव पर मिला धार्मिक निशान, धमाके में आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लुधियाना (पंजाब) 24 दिसंबर 2021। लुधियाना में कोर्ट परिसर में गुरुवार को हुए बम धमाके में नए नए खुलासे हो रहे हैं। धमाके में मारे गए व्यक्ति के शरीर पर एक धार्मिक निशान मिला है। इससे धमाके में खालिस्तानी एंगल की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं चंडीगढ़ में शुक्रवार को सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि धमाके में आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका है। गुरुवार को ब्लास्ट के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। शुक्रवार को जांच के बाद ही हर व्यक्ति को कोर्ट में जाने दिया गया। वहीं आज भी बड़े नेता मौके पर पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू लुधियाना का दौरा करेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी लुधियाना आने की संभावना है।

आईएसआई रच रही आतंकी हमले की साजिश

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही है। यह आशंका पिछले माह आईबी ने पंजाब सरकार व गृहमंत्रालय को जारी एक पत्र में जाहिर की गई थी। 15 अगस्त के बाद से 25 बार से ज्यादा ड्रोन भारतीय सीमा में घुस चुके हैं। हथियार, हेरोइन और टिफिन बम भिजवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं। आईबी और काउंटर इंटेलिजेंस के आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पंजाब में टिफिन बम का खतरा काफी है क्योंकि काफी मात्रा में टिफिन बम अभी बरामद नहीं हुए हैं। अजनाला की घटना के तार भी आतंकियों से जुड़े मिले थे। अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पास ही के गांव के चार युवकों को पकड़ा था। जिनमें से रूबल और विक्की दोनों कासिम और पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ भाई लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में थे। 

पूछताछ में आतंकियों से मिली थी जानकारी

दिल्ली में 15 सितंबर को गिरफ्तार छह आतंकियों जान मोहम्मद, ओसामा, मूलचंद, जीशान, मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद आमिर जावेद से भी पूछताछ में इसकी जानकारी मिली थी कि उन्हें पंजाब से ही विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की गई थी। हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार केवल पंजाब के खालिस्तान समर्थक आतंकियों के हौसले बढ़ाने के लिए सप्लाई किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके स्थानीय आतंकी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सकें। आईबी बार-बार पंजाब में हाई अलर्ट कर रही है कि किसी बड़ी वारदात की फिराक में आतंकी संगठन हैं। पंजाब में जितनी भी खेप आरडीएक्स व टिफिन बम की बरामद हुई है, उसके तार पाकिस्तान बैठे इंटरेनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रधान लखबीर सिंह रोडे से जुड़े पाए गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

निकाय चुनाव : 300 वार्डों में से 174 कांग्रेस, भाजपा के खाते में आईं 89 वार्ड , सीएम बघेल बोले- बधाई हो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 24 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनावों में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने अभी तक घोषित किए गए 300 वार्डों में से 174 वार्ड जीते हैं। बीजेपी 89 वार्डों में और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप