हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड: यूपी में बारिश से 8 नदियां उफान पर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 28 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में 4 दिनों से लगातार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। गोंडा और बदायूं में छोटे पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। आंधी-बारिश से पिछले 2 दिनों में 63 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कुशीनगर में 2 गांवों के 1,400 परिवार प्रभावित हैं। राज्य के 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह जंगलिख पुल के पास लैंडस्लाइड हो गया। 100 फीट से ज्यादा ऊंचा पहाड़ करीब 25 से 26 सेकेंड तक गिरता रहा। पहाड़ का मलबा सड़क पर आ जाने से सड़क बंद हो गई है। वहीं, नेपाल से गंडक नदी में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के पश्चिम चंपारण और सुपौल के 23 गांवों में बाढ़ आ गई। बाढ़ से करीब 82 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में तीन दिनों से बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में पहाड़ गिरा

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह पहाड़ गिर गया। रोहड़ू के छोहारा ब्लॉक में जंगलिख पुल के पास 100 फीट से ज्यादा ऊंचा पहाड़ करीब 25 से 26 सेकेंड तक गिरता रहा। पहाड़ का मलबा सड़क पर आ जाने से गांव का रास्ता बंद हो गया

छत्तीसगढ़ में बाढ़ के बीच IAF ने 12 लोगों का रेस्क्यू किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के पास इंद्रावती नदी में बाढ़ के कारण फंसे 12 लोगों को इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बचाया। ये लोग डोंगाघाट गांव के पास नदी के किनारे कच्ची झोपड़ी की छत पर फंसे थे। बाढ़ का पानी बढ़ने से छत गिरने का खतरा था। एक गरुड़ कमांडो को छत पर उतारकर लोगों को हेलिकॉप्टर में सुरक्षित पहुंचाया गया।

केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 1500 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर चिरबासा के पास लैंडस्लाइड के कारण फंसे करीब 1500 श्रद्धालुओं को SDRF, NDRF और DDRF की जॉइंट टीमों ने सुरक्षित निकाल लिया। श्रद्धालुओं को मलबे वाले रास्ते से निकालकर गौरीकुंड पहुंचाया गया। लगातार पत्थर गिरने से रास्ता खतरनाक बना हुआ था।

Leave a Reply

Next Post

टिया बाजपेयी का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

शेयर करेटिया बाजेपयी फिर बनीं ‘हॉरर क्वीन’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 29 सितंबर 2026। टिया बाजपेयी और Arian Romal का हॉरर म्यूजिक वीडियो ‘FANAA’ अपने डरावने कंटेंट को लेकर चर्चा में है। मेकर्स के मुताबिक, इसे भारत के पहले हॉरर म्यूजिक वीडियो के तौर पर तैयार किया गया है, […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया