छत्तीसगढ़: तीन साल की आदिवासी मासूम की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका 

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 24 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन साल की मासूम की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 400 मीटर दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिला। पुलिस व परिजनों को शक है कि बच्ची की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस युवक पर हत्या का आरोप है वह फरार है। मासूम आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती थी। 

चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया था युवक

बताया जा रहा है कि बच्ची घर से बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला 25 वर्षीय अर्जुन सिंह उसके पास आया और उसे बहला-फुसला कर चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और निर्माणाधीन मकान में उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मासूम के मुंह से झाग निकल रहा था। 

देर शाम तक घर नहीं लौटी थी बच्ची 

परिजनों का कहना है कि बच्ची अपने परिवार में पांच बच्चों में चौथे नंबर की थी। वह रोज शाम को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलती थी। घटना वाले दिन भी वह खेल रही थी, लेकिन वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद घर वालों ने अन्य बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि पड़ोस का अर्जुन सिंह उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों ने जब अर्जुन सिंह के घर जाकर पूछताछ की तो अर्जुन सिंह नहीं मिला।

Leave a Reply

Next Post

सियासत: 'वैक्सीनेशन के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी जश्न मनाएं पीएम मोदी', चिदंबरम ने साधा केंद्र पर निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2021। भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार करने के बाद जहां पीएम मोदी ने इसे  देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया वहीं विपक्ष के नेताओं ने इसपर तंज कसना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान