प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2500 करोड़ के भ्रष्टाचार पर मौन क्यों है सरकार?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 जनवरी 2026। पूर्व गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस 4 में ढाई हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार में बैठे लोगों के उच्च राजनीतिक संरक्षण के चलते ही निष्पक्ष जांच के बजाय परदेदारी की जा रही है। टेंडर की शर्तों में बदलाव कर इतना बड़ा भ्रष्टाचारी सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। आदिवासी क्षेत्रों में सड़क जैसे बुनियादी सुविधा और विकास इस सरकार के कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, केंद्रीय योजनाओं का लाभ भी छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिस ठेकेदार के खिलाफ पहले ही गंभीर शिकायतें दर्ज हैं, अब उन्हें ही अधिक दर पर टेंडर देने की तैयारी इस सरकार में हो चुकी है और उसी के लाभ के अनुकूल निविदा की शर्तें तय की गई है। तथ्यों और दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ पीएमओ, और मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होना इस सरकार की भ्रष्टाचार में सहभागिता को प्रमाणित करता है, डबल इंजन की सरकार में न खाऊंगा न खाने दूंगा भी जुमला निकला, असलियत यह है कि भ्रष्टाचार की काली कमाई में सत्ताधीशों की भी हिस्सेदारी है, इसीलिए कार्यवाही नहीं हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि न केवल पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर बल्कि इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग भाजपा एसटी मोर्चा और बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ की है, उसके बावजूद कार्यवाही नहीं होना इस सरकार के भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की मानसिकता को परिलक्षित करता है। भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए ही सरकारी विभाग अघोषित तौर पर ठेके में संचालित हो रहे हैं, भ्रष्टाचारियों में होड़ मची है, पिछले दरवाज़े से बोली लगाकर एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है। अव्यावहारिक शर्ते जोड़ी जा रही है, दूर के कई ब्लाकों की सड़कों को एक साथ बताया गया है, कैपेसिटी की गढ़ना के नियम बदले गए, समयसीमा में अव्यावहारिक परिवर्तन सहित कई शर्ते अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर देने के लिए ही बनाए गए हैं। इस सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Next Post

सचिन-अंजलि और सारा तेंदुलकर ने भी किया मतदान, बोले- यह चुनाव महत्वपूर्ण; लोगों से की यह अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 जनवरी 2026। महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच मुंबई में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अपने मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी ने मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वोट डालने के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड