सचिन-अंजलि और सारा तेंदुलकर ने भी किया मतदान, बोले- यह चुनाव महत्वपूर्ण; लोगों से की यह अपील

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 जनवरी 2026। महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच मुंबई में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अपने मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी ने मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया को अपना इंक लगा हुआ अंगूठा दिखाया और लोकतंत्र में भागीदारी को लेकर संदेश भी दिया।

‘बहुत महत्वपूर्ण चुनाव’, सचिन का संदेश
मतदान के बाद सचिन तेंदुलकर ने चुनाव की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। इससे हमें अवसर मिलता है कि हम अपने वोट के माध्यम से अपनी राय व्यक्त कर सकें। सभी से अपील है कि घर से बाहर निकलें और वोट डालें।’ सचिन ने लोगों को जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया और मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ कर्तव्य भी बताया।

मुंबई में उत्साह के साथ मतदान
मुंबई के अलग-अलग वार्डों में सुबह से ही मतदान प्रक्रिया जारी है। कई जगह युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। बीएमसी चुनाव हमेशा से महाराष्ट्र की राजनीति के साथ साथ राजधानी मुंबई के प्रशासन के लिहाज से बेहद अहम माने जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री बोले- भारतीय सेना के जवान निस्वार्थ सेवा-राष्ट्र रक्षा के प्रतीक, सैनिकों को नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जनवरी 2026। सेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अटूट संकल्प के साथ देश की सुरक्षा करती है। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग