ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

admin
शेयर करे

“जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंजा मुंबई, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ ने दर्शकों को किया भावविभोर

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 मई 2026। आज के दौर में जहां फिल्मों की चमक अक्सर पहले वीकेंड तक सीमित रह जाती है, वहीं ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। मुंबई में आयोजित इसकी विशेष स्क्रीनिंग किसी फिल्मी इवेंट से कम नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था और भावनाओं के विराट उत्सव में बदल गई। 1000 से अधिक भक्तों और दर्शकों की मौजूदगी में पूरा माहौल “जय श्री कृष्ण” और “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा। ऐसा लग रहा था मानो सिनेमाघर नहीं, बल्कि कोई आध्यात्मिक महोत्सव सज गया हो।

इस भव्य आयोजन में जसपिंदर नरूला, राखी सावंत, पूनम पांडे, अरुण बक्शी, गुरप्रीत चड्ढा सहित कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। खास आकर्षण रहे प्रसिद्ध बांसुरी वादक नवीन कुमार, जिन्होंने लाइव बांसुरी वादन से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फिल्म में श्रीकृष्ण बने सिद्धार्थ गुप्ता और सत्यभामा की भूमिका निभाने वाली संस्कृति जयना ने भी दर्शकों से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। 40 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी यह फिल्म अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ी एक दिव्य अनुभूति बन चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

इंस्पेक्टर अविनाश में उर्वशी रौतेला की दमदार एक्टिंग का जलवा

शेयर करेसिर्फ खूबसूरती नहीं, अभिनय में भी नंबर वन निकलीं उर्वशी रौतेला सिर्फ ग्लैमर नहीं, दमदार एक्टिंग की भी क्वीन हैं उर्वशी रौतेला  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 मई 2026। ग्लैमर, फैशन और इंटरनेशनल अपीयरेंस के लिए पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर जबरदस्त सुर्खियों […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत