सरकार की बदनीयती के कारण प्रदेश की 3 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को काम नहीं – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 अप्रैल 2026। भाजपा सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार की बदनीयती के कारण प्रदेश की 3 लाख से अधिक  महिलाएं जो स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार प्राप्त करती थी, बेरोजगार हो गयी है। भाजपा सरकार चुनाव में वादा करने के बाद उनको काम नहीं दे रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में वादा किया था पूरे प्रदेश में महिला समूहों को रेडी टू ईट का काम दिया जाएगा। सरकार में आने के बाद इसको भूल गए। जब विपक्ष और महिलाओं ने मांग किया तब एक साल पहले घोषणा किया कि पहले 6 जिलों में महिलाओं को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में काम देंगे, फिर सभी जिलों में देंगे। ढाई साल हो गया सिर्फ रायगढ़ जिले के कुछ प्रोजेक्ट में केवल 10 समूहों को एवं दंतेवाड़ा जिले के कुआंकोंडा ब्लॉक में काम दिया गया, पूरे जिले में नहीं। सभी 6 जिले की महिलाएं आज भी काम के इंतजार में है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जब 6 जिले में ढाई साल में काम नहीं दे पाए, तब पूरे प्रदेश में क्या देंगे? यह सरकार की बदनीयती है। गौठान और रीपा बंद करने के कारण बस्तर में मिलेट्स और वनोपज के वैल्यू एडिशन के काम को बंद करने के कारण भी हजारों महिला स्व सहायता समूहों की लाखों महिलाओं का काम भाजपा सरकार ने छीना है।

Leave a Reply

Next Post

भरी गर्मी में महतारी वंदन एवं राशन कार्ड केवाईसी के नाम से महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 अप्रैल 2026। भाजपा सरकार पर महतारी वंदन योजना एवं राशन कार्ड के नाम से महिलाओं को प्रताड़ित करने का गभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में योजना का लाभ पाने महिलायें प्रताड़ित हो रही है, अपमानित […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज