अडानी को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हॉफ योजना बंद किया

admin
शेयर करे

मुफ्त बिजली का वादा झूठा यदि ऐसा है तो सोलर पैनल सरकार मुफ्त में लगाये

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 अगस्त 2025। अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना को बंद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी समूह है। अडानी समूह द्वारा बनाये जा रहे सोलर पैनल की खपत निर्माण की तुलना में नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना के कारण बिजली के उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने में रूचि नहीं दिखा रहे थे। सोलर पैनल लगवाने का खर्च भी आम आदमी की क्षमता से अधिक है। डेढ़ से चार लाख रूपये तक लगाने के बाद सोलर पैनल के लाईफ की कोई गारंटी नहीं है। लगाने के पहले सब्सिडी देने का वादा तो किया जाता है लेकिन लगाने के बाद आम आदमी को सब्सिडी के लिए चक्कर काटना पड़ता है। सोलर पैनल के बाद भी कुछ न कुछ बिजली का बिल आता ही है। इन सबके कारण छत्तीसगढ़ में लोग सोलर पैनल नहीं लगवा रहे थे इसीलिए सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर दिया ताकि बिजली महंगी हो जाए। आम आदमी विकल्प के रूप में अडानी का सोलर पैनल लगवा ले।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को केवल अडानी के आर्थिक हितों का चारागाह बनाना चाहती है। अडानी के सोलर पैनल को बिकवाने के लिए आम जनता से बैंक ऋण दिलवाने का दावा किया जा रहा है। मतलब सरकार चाहती है कि आम छत्तीसगढ़िया कर्जदार हो जाये और अडानी को भुगतान तत्काल हो जाये। कर्ज नहीं पटा पाने पर केवल सोलर पैनल ही नहीं घर भी नीलाम करने से नहीं चुकेगी ये सरकार, क्योंकि भाजपा की सरकारों ने लोन राईट ऑफ केवल अडानी, अंबानी और लाला रामदेव के लिये जाते है आम जनता के नहीं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई दावा कर रहे है कि हम मुफ्त बिजली की ओर लोगों को ले जा रहे है यदि सरकार ईमानदार है तो सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल लगाकर सरकार दे ताकि लोग मुफ्त बिजली ले सके। लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि इन्हें अडानी को फायदा पहुंचाना है, जैसे उज्जवला योजना के जरिए अंबानी को फायदा पहुंचाया गया था लेकिन आज उज्जवला योजना दम तोड़ चुकी है। वैसा ही दो साल बाद पीएम सूर्यघर योजना का होगा।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव आयोग ने कहा- अब तक किसी राजनीतिक दल ने नहीं दर्ज करवाई आपत्ति, तेजस्वी बोले- जनता इलाज करेगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 08 अगस्त 2025। बिहार मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद सियासत जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने गरीबों का नाम कटने का आरोप लगाया। लेकिन, चुनाव आयोग ने इन दावों का खंडन एक बार फिर से किया है। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग