कंगना रणौत की नई फिल्म का एलान, ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेगी गुमनाम नायकों की कहानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 सितंबर 2024। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं इस बीच अब अभिनेत्री की नई फिल्म पर भी अपडेट सामने आ गया है। इमरजेंसी के बाद अभिनेत्री एक और नई फिल्म में नजर आएंगी, जिसका नाम ‘भारत भाग्य विधाता’ है। यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट मिलकर बबीता आशिवाल और आदि शर्मा की पहली फिल्म भारत भाग्य विधाता का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म हमारे देश को आकार देने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों और कामकाजी वर्ग के जीवन पर आधारित है। यह उन गुमनाम नायकों को उजागर करती है, जिनके प्रयास महत्वपूर्ण हैं लेकिन अक्सर पहचाने नहीं जाते। निर्माताओं ने अभिनेत्री से इसलिए संपर्क किया, क्योंकि वे अपरंपरागत प्रोजेक्ट चुनने और अनसुनी कहानी सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। यह फिल्म कंगना को एक बार फिर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देगी।

फिल्म और विज्ञापन उद्योग के दिग्गज मनोज तापड़िया भारत भाग्य विधाता का लेखन और निर्देशन कर रहे हैं। क्रू लोगों के दिलों को छूने वाली कहानियां बताने के लिए उत्साहित है। फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। आशिवाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव वाकई संतोषजनक रहा। उनका पहला लक्ष्य ऐसी सामग्री बनाना है, जिसके बारे में लोग सोचना बंद न कर सकें। उनका मानना है कि कंगना की यह फिल्म हिट होगी।

आदि शर्मा ने कहा कि भारतीय सिनेमा का भविष्य उच्च गुणवत्ता वाली और विचार करने वाली फिल्मों के निर्माण में निहित है। कंगना अभिनीत इस फिल्म  को बनाने का उनका लक्ष्य दर्शकों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाना था, जो राष्ट्रीय सीमाओं से परे होगा। उन्होंने कहा कि सफल बॉक्स ऑफिस रिलीज का भविष्य भारी कंटेंट वाली फिल्मों पर निर्भर करता है। भारत भाग्य विधाता यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट की शुरुआत है। वहीं बात करें कंगना की आगामी फिल्म की तो वे इमरजेंसी में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए कंगना निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख रही है या फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होनी थी, लेकिन विवाद के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे वाहन को मारी टक्कर, तीन महिलाओं सहित आठ की मौत; आठ घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जींद (हरियाणा) 03 सितंबर 2024। जींद के नरवाना के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज