कृषि मंत्री शिवराज बोले- सरकार संकट में किसानों के साथ, दुनिया की फूड बास्केट बन सकता है भारत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2024। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी फसल का उचित मूल्य देने के लिए पिछले 10 वर्षों में एमएसपी को दोगुना किया गया है। यूपीए सरकार की तुलना में कई गुना अधिक खरीद की गई है… संकट के समय सरकार किसानों के साथ खड़ी है। पीएम मोदी ने हमेशा किसानों के हित में फैसले लिए हैं।

सरकार भारत को दुनिया की फूड बास्केट (खाद्य टोकरी) बनाने के लिए प्रतिबद्ध
कृषि मंत्री चौहान सोमवार को महाराष्ट्र दौरे पर थे। उन्होंने पुणे के गोखले राजनीति एवं अर्थशास्त्र संस्थान (एईआरसी) के प्लेटिनम जुबली सम्मेलन को संबोधित किया। चौहान ने कहा कि देश को दुनिया की फूड बास्केट (खाद्य टोकरी) बनाने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में आने वाली सभी अड़चनों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीएम कल करेंगे नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ
चौहान ने कहा कि पीएम मोदी 25 दिसंबर को नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इससे देश में कई हिस्सों में आ रही बाढ़ और कई हिस्सों में सूखे से निजात मिल सकेगी। इससे जहां ज्यादा बारिश होती है और जहां सूखा पड़ता है उन क्षेत्रों को इससे लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी तकनीक विकसित करनी चाहिए, जिससे कम पानी में ज्यादा सिंचाई हो सके।

Leave a Reply

Next Post

स्पेस डॉकिंग तकनीक में कीर्तिमान रचने जा रहा है ISRO, 30 को लॉन्च करेगा स्पैडेक्स मिशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 दिसंबर 2024। इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यान को डॉक और अनडॉक करने के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी विकसित करने व उसका प्रदर्शन करने वाला भारत का स्पैडेक्स मिशन 30 दिसंबर को लॉन्च होगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी60 […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब