राजीव भवन में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी और जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठकें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राजीव गांधी न्याय योजना में धान, गन्ना और मक्का उगाने वाले किसानों को मिलने का विरोध बंद करे भाजपा : मोहन मरकाम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 3 जनवरी 2021। प्रदेश कार्यकारणी की बैठक 12 बजे राजीव भवन बैठक कक्ष में प्रदेश कार्यकारणी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक 3 बजे सभाकक्ष में संपन्न हुयी। प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश में चल रहे धान खरीदी की खरीदीवार निगरानी पर चर्चा, संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा, जिला मुख्यालयों में कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा, सेवाग्राम-वर्ध में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा हुई। 

प्रदेश कांग्रेस की की कार्यकारणी और जिला अध्यक्षों की बैठक में भाजपा के किसान विरोधी चरित्र एवं छत्तीसगढ़ में हो रही समर्थन मूल्य में धान खरीदी में व्यवधान डालने को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी। भाजपा से यह सवाल पूछने का फैसला लिया गया कि धान और मक्का उगाने वाले किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के लाभ मिलने से भाजपा की केन्द्र सरकार को आपत्ति है। क्या भाजपा के छत्तीसगढ़ के सांसद और नेता इसका समर्थन करते है? अगर समर्थन नहीं करते है तो विरोध क्यों नहीं करते? केन्द्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी कृत्य को बेनकाब करने प्रदेश स्तर पर एक बड़ी राजनैतिक अभियान चलाकर आंदोलन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तय की गयी जिसके तहत पत्रकारवार्ता, हैण्डबिल, खरीदी केन्द्रों में वालराईटिंग, नुक्कड़ सभा, भाजपा सांसदों के घरों का घेराव, प्रदेश, जिला एवं ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन, स्पीकअप फॉर धान खरीदी के नाम पर सोशल मीडिया कैमपेन किया जायेगा। कांग्रेस की दोनों ही बैठकों में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के प्रति साधुवाद व्यक्त किया। इसी का परिणाम है कि एक माह के समय में 52.64 लाख मीट्रिक टन धान 13 लाख 47 हजार किसानों से 1 जनवरी तक खरीदा जा चुका है। जबकि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में एक साल में धान की औसत 50 लाख मीट्रिक टन है।

नये साल की शुभकामनायें देकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बैठक प्रारंभ की। नयी ऊर्जा के साथ सबको काम करने का आव्हान किया। धान खरीदी संघीय ढांचे में केन्द्र सरकार की ओर से राज्य सरकार एजेंसी की तरह काम करती है। बारदाने उपलब्ध कराना केन्द्र सरकार का दायित्व है। भूपेश बघेल की सरकार अपने संसाधनों से खरीद रही है। छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता किसानों के मुद्दों पर केन्द्र सरकार को गुमराह कर रहे है। भूपेश बघेल सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तह धान, मक्का और गन्ना के किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ राशि दे रही है यह किसान विरोधी भाजपा को रास नहीं आ रहा है। भाजपा स्पष्ट करें कि किसान न्याय योजना की राशि का लाभ किसानों को मिलना चाहिये या नहीं? भाजपा राजीव गांधी न्याय योजना में धान, गन्ना और मक्का उगाने वाले किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ मिलने का विरोध बंद करें।  

जिस भाजपा की केन्द्र सरकार एमएसपी को खत्म करने में संलिप्त है, उसी के द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ में किसान विरोधी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये धान खरीदी में किसानों तक और राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ पहुंचाने में बाधा खड़ी कर रही है। आज की बैठक में सभी धान खरीदी केन्द्रों के किसानों की ओर से दिल्ली में आंदोलनरत किसान आंदोलन के समर्थन में एक पाइली-काठा धान और 1 रू. का योगदान छत्तीसगढ़ के किसानों की ओर से करने का फैसला लिया गया।

आज की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, गिरीश देवांगन, भानुप्रताप सिंह, चुन्नीलाल साहू, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रभारी प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्रीगण द्वारिकाधीश यादव, कन्हैयालाल अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, राजेन्द्र साहू, आरती सिंह, यशवर्धन राव, रूकमणी कर्मा, श्रीमती फूलकेरिया भगत, पंकज शर्मा, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, पियूस कोसरे, सदस्य कार्यसमिति लालजी चंद्रवंशी, श्रीमती शकुन डहरिया, श्रीमती नीना रावतिया, प्रीति नेताम, सुरेन्द्र जायसवाल, विष्णु यादव, सेवादल मुख्य संगठक अरूण ताम्रकार, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिलाध्यक्षगण रायपुर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधो वर्मा, बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, गरियाबंद जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू, महासमुंद डॉं. रश्मि चंद्राकर, धमतरी जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, बालोद जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण निर्मल कोसरे, भिलाई शहर तुलसी साहू, बेमेतरा जिलाध्यक्ष बंशी पटेल, राजनांदगांव शहर कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण पदम कोठारी, कवर्धा नीलकंठ चंद्रवंशी, जगदलपुर शहर राजीव शर्मा, बस्तर ग्रामीण बलराम मौर्य, सुकमा महेश्वरी बघेल, नारायणपुर देवनाथ उसेन्डी, कोण्डागांव झुमुक दीवान, बीजापुर लालू राठौर, कांकेर सुभद्रा सलाम, दंतेवाड़ा अवधेश गौतम, बिलासपुर शहर, प्रमोद नायक, बिलासपुर ग्रामीण विजय केशरवानी, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही मनोज गुप्ता, मुंगेली सागर सिंह बैस, कोरबा ग्रामीण मोहित राम केरकेट्टा, जांजगीर-चांपा डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, रायगढ़ शहर अनिल शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण अरूण मालाकार, जशपुर मनोज सागर यादव, सरगुजा राकेश गुप्ता, सूरजपुर भागवती राजवाड़े, बलरामपुर राजेन्द्र तिवारी, कोरिया नजीर अजहर उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Next Post

क्या आपको दिनभर आलस्य और सुस्ती रहती है? तो इन 7 चीजों के सेवन से आप अपनी सुस्ती भगाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           क्या आप दिनभर सुस्त रहते हैं व शरीर में थकान महसूस होती है? क्या आपको किसी काम को करते हुए उत्साह की कमी लगती है? अगर इसका जवाब हां है, तो आप सुस्ती के शिकार हैं।ऐसी कुछ खाने-पीने की चीजें हैं जिनका सेवन करने से आपकी सुस्ती भाग जाएगी और […]

You May Like

यजुवेंद्र सिंह चहल के बाद अब IPL खेल रहे इस क्रिकेटर की चुनाव में एंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद के हैं ऑलराउंडर खिलाड़ी....|....पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत....|....6 माह बंद रहने के बाद केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू....|....नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 2 को उम्रकैद, 3 आरोपी बरी....|....इंडिया गठबंधन में गांठ की खबरों के बीच अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे राहुल-संजय सिंह, कानपुर से रहेंगे दूर....|....सुरक्षा ग्रुप ने सुरक्षा वसई (मुंबई) में पीएमएवाई स्कीम के तहत घरों की सूची घोषित की....|....मुंबई के वॉटर किंगडम और सबसे बड़ा थीम वॉटर पार्क का रोमांच....|....मोदी के बयानों से साफ वे तय हार से वे डर गये है....|....भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश....|....मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब