बाबतपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्री की बंदूक से चली गोली

admin
शेयर करे

दो महिला कर्मी घायल; सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वाराणसी, 16 अगस्त 2026। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से सुरक्षा सहायक के पद पर कार्यरत दो कर्मी घायल हो गए। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय, पुत्र केदारनाथ राय, अपनी 50 वर्षीय पत्नी सुषमा राय के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके ट्रैवलिंग बैग में लाइसेंसी पिस्टल भूलवश रखी रह गई थी। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बैग में पिस्टल मिलने के बाद उसकी जांच और कारतूस की गिनती की जा रही थी। इसी दौरान अचानक पिस्टल से फायर हो गया।गोली लगने से गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सुमन कुमारी के दोनों पैरों की जांघ में गोली लगी। वहीं नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के अंबेर, रोहेड़ी रोड निवासी रोहित राज के बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगी। दोनों एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। घटना के तुरंत बाद दोनों को उपचार के लिए न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल ले जाया गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, एसीपी पिंडरा-फूलपुर, थाना प्रभारी राजीव सिंह समेत पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की गई।प्रारंभिक जांच में पिस्टल यात्री के ट्रैवलिंग बैग में भूलवश रखे होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चेकिंग के दौरान हथियार से फायर किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया में कोई चूक हुई या नहीं। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में शांति व्यवस्था कायम रही।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दीपका, 16 अगस्त 2026। SECL दीपका क्षेत्र में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रप्रेम, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय महाप्रबंधक, दीपका क्षेत्र, अशोक कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करने के साथ हुआ। वंदे मातरम् के गायन […]

You May Like

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज....|....राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला