एसईसीएल दीपका क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दीपका, 16 अगस्त 2026। SECL दीपका क्षेत्र में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रप्रेम, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय महाप्रबंधक, दीपका क्षेत्र, अशोक कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करने के साथ हुआ। वंदे मातरम् के गायन एवं ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (उत्खनन), एल. आर. सूर्यवंशी द्वारा अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक महोदय का स्वतंत्रता दिवस संदेश प्रस्तुत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अशोक कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों तथा कार्यस्थल पर निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के महत्व पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए। उनका सारगर्भित एवं आत्मीय संबोधन उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक प्रतिबद्धता एवं सकारात्मक भावना के साथ करने की प्रेरणा दे गया। इस अवसर पर दीपका क्षेत्र के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 कर्मठ कर्मचारियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति, क्षेत्रीय कल्याण मंडल एवं क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के माननीय प्रतिनिधिगण सहित दीपका क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और समारोह की गरिमा एवं उत्साह को बढ़ाया। इसी क्रम में दीपका एक्सपेंशन प्रोजेक्ट क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया, जहाँ महाप्रबंधक (खनन), नागेंद्र साहू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

स्वतंत्रता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि राष्ट्र निर्माण केवल सीमाओं की रक्षा से नहीं, बल्कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ किए गए प्रत्येक प्रयास से भी होता है। CIL की ऊर्जा और SECL के कर्मठ प्रयासों के साथ राष्ट्र निर्माण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।

Leave a Reply

Next Post

𝟖𝟎𝐭𝐡 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲 𝐂𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐚𝐭 𝐂𝐨𝐚𝐥 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   Kolkata, 16 August 2026. The 80th Independence Day celebrations commenced at our corporate office in Kolkata, with our Chairman, Functional Directors and CVO paying floral tributes at the Martyrs’ Memorial. Our Chairman, Shri B. Sairam, then hoisted the National Flag. Smt. Rupinder Brar, Additional Secretary, Ministry […]

You May Like

सावन सोमवार पर नाग पंचमी का बन रहा है खास संयोग....|....‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने ‘वारूं फॉरएवर’ का पोस्टर रिलीज....|....विभाजनकारी ताकतों से रहें सतर्क, इतिहास से सबक लेकर राष्ट्र की एकता को करें मजबूत : साव....|....देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय....|....भारत की तेज आर्थिक प्रगति के साथ लगातार बढ़ रही ऊर्जा की आवश्यकता : हरीश दुहन....|....𝟖𝟎𝐭𝐡 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲 𝐂𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐚𝐭 𝐂𝐨𝐚𝐥 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚....|....एसईसीएल दीपका क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह....|....बाबतपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्री की बंदूक से चली गोली....|....नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस