बांस कारीगरी ईकाई का कर रहे सफलतापूर्वक संचालन

शेयर करे

रोजगार की चिंता से मिली मुक्ति, गांव में मिला स्वरोजगार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 31 जुलाई 2023। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीण स्तर पर ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहे है। दूसरे राज्य की ओर पलायन करने वाले ग्रामीण अब रीपा के माध्यम से गांव में ही अच्छी आय प्राप्त कर रहे है।  जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौरामुड़ा में बांस कारीगरी हेतु इकाई की स्थापना की गई है, जिसका संचालन गांव के श्री मंदराम टेकाम कर रहे है। इस इकाई में ग्रामीण युवा सदस्य भी कार्य कर रहे है। इन युवाओं द्वारा ट्री गार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में इन्हें वन विभाग बिलासपुर द्वारा 3 लाख रूपये के 6 हजार ट्री गार्ड का ऑर्डर मिला है एवं लगभग 2 हजार ट्री गार्ड युवाओं द्वारा बनाया लिया गया है।

इस योजना ने ग्रामीण युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया और साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर किया। शासन की इस कल्याणकारी योजना ने युवाओं को मजदूर से एक सफल उद्यमी बना दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं के साथ दरिंदगी मामले में सुनवाई, केंद्र ने कहा- हमें की निगरानी में जांच से आपत्ति नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 जुलाई 2023। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ दरिंदगी से देश को शर्मसार करने वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। बता दें, शीर्ष अदालत दो महिलाओं पर भीड़ द्वारा किए गए हमले से संबंधित मामले की सुनवाई को […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज