75 प्रतिशत शो घटने से परेशान है AICWA

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई, 12 नवंबर 2026। फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही हैं। इसका कारण सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा शोज मिलना भी माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘पायर’ को दर्शक नहीं सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अब इस मामले में एआईसीडब्ल्यूए ने सरकार से जांच की मांग की है।

एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सूचना एवं प्रसार मंत्रालय के मंत्री अश्विन वैष्णव के पत्र लिखा। उन्होंने इस पत्र में सिनेमाघरों में कम बजट वाली फिल्मों के साथ हो रहे बर्ताव पर चिंता जताई। उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘पायर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि शुरुआत में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण फिल्म को सिनेमाघरों में काफी लोकप्रियता मिली।

आगे एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने लिखा कि रामायण की रिलीज के बाद फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन की संख्या 80 से बढ़कर लगभग 400 हो गई, लेकिन फिर घटकर 100 से भी कम हो गई। एसोसिएशन ने सवाल उठाया है कि दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म की सिनेमाघरों में उपलब्धता में इतनी तेजी से कमी क्यों आई।

अपने पत्र में उन्होंने रामायण का जिक्र करते हुए लिखा, ‘मैं ‘रामायण’ का विरोध नहीं करता। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसने हर विभाग में सैकड़ों कामगारों, तकनीशियनों, कनिष्ठ कलाकारों और अन्य कलाकारों को रोजगार दिया है। इसे सफल होना चाहिए, ताकि निर्माताओं को लाभ हो और कामगारों को समय पर भुगतान मिल सके। लेकिन एक बड़ी फिल्म की सफलता किसी छोटी फिल्म की कीमत पर नहीं होनी चाहिए जिसे दर्शक पहले से ही पसंद कर रहे हैं।’

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का उदाहरण देते हुए सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, ‘एआईसीडब्ल्यूए अध्यक्ष ने भारतीय फिल्म उद्योग में छोटे पैमाने पर निर्मित फिल्मों के महत्व का उदाहण भी दिया। बयान में ‘हनुमान अंश’ का जिक्र है, लेकिन संभवतः इसका तात्पर्य विशाल चतुर्वेदी की फिल्म से है, जो कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

Leave a Reply

You May Like

75 प्रतिशत शो घटने से परेशान है AICWA....|....मुक्केबाज लैरेनलाकपाम मीतेई ने फाइनल में बनाई जगह....|....अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला....|....आईपीएल: हार्दिक-अर्शदीप से पहले भी हुए बड़े ट्रेड....|....चौथे-पांचवें मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा बदलाव....|....मेटा पर ब्राजील में 12.58 करोड़ जुर्माना....|....बाजार में लगातार नौवें दिन तेजी....|....एनवीडिया में नेतृत्व संकट: जेन्सन हुआंग की जगह सीएफओ कोलेट क्रेस संभालेंगी कमान?....|....ट्रंप-नेतन्याहू के बीच तीखी बहस का दावा: फोन पर बातचीत चिल्लाने तक पहुंची....|....गाजा में फिर बरसे इस्राइली बम