करियर खत्म नहीं होता, 40 के बाद एक नया अध्याय शुरू हो सकता है’—निवेदिता बसु

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 18 अगस्त 2026। टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में दो दशक से अधिक समय तक पहचान बनाने वाली निवेदिता बसु अब एक नई भूमिका में नजर आ रही हैं—प्रतिस्पर्धी स्क्वैश खिलाड़ी के रूप में। 40 की उम्र के बाद गंभीरता से स्क्वैश अपनाने वाली निवेदिता आज मास्टर्स सर्किट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अपनी कैटेगरी में सीडेड खिलाड़ी बन चुकी हैं। खेल उनके लिए बचपन से ही जीवन का हिस्सा रहा है। पिता टेनिस और स्क्वैश खेलते थे, जबकि मां राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस और हैंडबॉल खिलाड़ी रही हैं। निवेदिता कहती हैं, “फल पेड़ से ज्यादा दूर नहीं गिरता।”

बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की और कसौटी जिंदगी की जैसे चर्चित शोज से जुड़ी रहीं निवेदिता ने बाद में नेतृत्व और उद्यमिता की राह भी चुनी। अब स्क्वैश उनके लिए सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि लक्ष्य और प्रतिस्पर्धा का माध्यम है।

कोलकाता में आयोजित नेशनल मास्टर्स स्क्वैश चैंपियनशिप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर उन्होंने अपनी क्षमता साबित की। उनका मानना है, “मैं यह नहीं बदल सकती कि मैंने कब शुरुआत की, लेकिन अब इसे कितनी गंभीरता से लेती हूं, यह मेरे हाथ में है।”

महिलाओं को खेल से जोड़ने के लिए उन्होंने वीमेन एंड रैकेट स्पोर्ट्स पहल भी शुरू की है। उनका संदेश साफ है—“40 के बाद नई शुरुआत करना देर नहीं, बल्कि खुद को फिर से खोजने का मौका है।”

Leave a Reply

Next Post

पुरस्कारों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं शैलेश रामुगड़े

शेयर करे‘राइजिंग सेंसेशन’ शैलेश ने 25 छात्रों को दी छात्रवृत्ति, नशामुक्त भारत का दिया संदेश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 18 अगस्त 2026। अभिनेता शैलेश रामुगड़े इन दिनों अपने अभिनय करियर के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा में हैं। लगातार मिल रहे पुरस्कारों ने उन्हें मनोरंजन जगत के […]

You May Like

व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल....|....सीएम योगी बोले- 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा....|....छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास....|....बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी....|....जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद....|....भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिया गया 20% अतिरिक्त अंक देने का निर्णय....|....कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी....|....ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला....|....भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....40 से कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है सीओपीडी का खतरा