यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, बस में घुसी तेज रफ्तार कार…5 लोगों की जलकर मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मथुरा 12 फरवरी 2024। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां आगरा की तरफ से नोएडा जा रही एक प्राइवेट बस का टायर अचानक पंचर हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार बस में जा घुसी। कार की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मरने की सूचना मिली है।

बस में घुसी कार, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भीषण सड़क हादसा सोमवार सुबह 7:45 के आस पास हुआ। जोरदार टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई और दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे। जिससे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। वहीं बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और कार सवार 5 लोगों की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

अरशद वारसी ने तीसरी बार रचाई शादी, जानें 25 साल बाद क्यों लिया ये फैसला?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 फरवरी 2024। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इस पॉपुलर कपल की शादी को 25 साल हो चुके हैं। दोनों ने 14 फरवरी, 1999 को वैलेंटाइन डे के दिन शादी रचाई थी। इस […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट