अरशद वारसी ने तीसरी बार रचाई शादी, जानें 25 साल बाद क्यों लिया ये फैसला?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 फरवरी 2024। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इस पॉपुलर कपल की शादी को 25 साल हो चुके हैं। दोनों ने 14 फरवरी, 1999 को वैलेंटाइन डे के दिन शादी रचाई थी। इस कपल ने 25 साल के बाद भी अपनी मैरिज रजिस्ट्रर नहीं करवाई। अब कपल ने फैसला किया कि वे इसका रजिस्ट्रेशन करवाने वाले हैं।  अरशद और उनकी पत्नी मारिया ने 23 जनवरी को कोर्ट मैरिज की और अपनी शादी का पंजीकरण करवा कर लिया है। कपल ने तीसरी बार शादी रचाई है। एक मीडिया कंपनी से बातचीत में अरशद ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ये कितना ज़रुरी है। लेकिन फिर हमें लगा कि प्रॉपर्टी का मामला हो और आपके ना रहने के बाद भी ये बहुत काम आता है।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे किसी को भी अपनी शादी की डेट बताना पसंद नहीं है. मुझे इससे नफरत है क्योंकि मुझे ये बहुत अजीब लगता है। इस बात को लेकर मैं और मारिया शर्मिंदा होते हैं। वैसे हमने इस तारीख को सोच समझकर नहीं चुना था। इसके पीछे एक किस्सा है।’

Leave a Reply

Next Post

संदेशखाली के मुद्दे पर बंगाल विधानसभा में हंगामा, 6 भाजपा विधायक निलंबित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 12 फरवरी 2024। संदेशखाली में अशांति के मद्देनजर सदन में विरोध प्रदर्शन करने पर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित छह भाजपा विधायकों को पश्चिम बंगाल विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। अधिकारी के अलावा, अग्निमित्र पाल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष, तापसी मंडल और शंकर […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर