डी.के. सोनी अधिवक्ता एंड आरटीआई कार्यकर्ता को पहली बार मिला आरटीआई , पी.आई.एल एक्टिविस्ट का अवार्ड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची/अम्बिकापुर 08 अगस्त 2025। डॉ डी.के. सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जनहित याचिकाओं के माध्यम से सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डॉ डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है द ग्लोबल बिजनेश के चयन समिति के द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा व्यापार, उद्योग में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का नॉमिनेशन मंगाया गया और उसके बाद चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं पी आई एल एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को भारत के अन्य राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई बिजनेसमैन के समक्ष होटल रेडिशन ब्लू रांची में दिनाक 3/9/25 दिन रविवार को एक्ट्रेस जरीन खान के कर कमलों से बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई, पी आई एल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया।

रांची में उक्त कार्यक्रम में भारत देश के अलग अलग प्रदेशो से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ बिजनेश मेन भी उपस्थित थे को भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यकर्म में द ग्लोबल बिजनेश के डायरेक्टर तथा कई राजनेता भी उपस्थित थे। अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है।

इस मौके डॉ डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा।
यह उनका 42अवार्ड है

Leave a Reply

Next Post

उर्वशी रौतेला और प्रियंका चोपड़ा मेरे द्वारा रचित दो सर्वश्रेष्ठ वैश्विक सुपरस्टार- अनिल शर्मा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 अगस्त 2025। अनुभवी फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने एक भावपूर्ण बयान दिया है जो बॉलीवुड की प्रतिभाओं में उनके गर्व और विश्वास, दोनों को बखूबी दर्शाता है। हाल ही में एक विशेष कार्यक्रम में, अनिल शर्मा ने घोषणा की, “उर्वशी रौतेला और […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च