25 लाख के इनामी नक्सली विकास उर्फ सुदर्शन सहित 15 नक्सलियों ने छोड़े हथियार, किया आत्मसमर्पण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

महासमुंद 01 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (बीबीएम) डिवीजन कमेटी से जुड़े 15 इनामी माओवादियों ने देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सरेंडर महासमुंद के बलौदा थाने में हुआ, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के समक्ष रखे। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला कैडर और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 

ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन, जिसने हथियार छोड़े हैं, उस पर 25 लाख रुपये का भारी इनाम घोषित था। इन सभी 15 नक्सलियों ने सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन अपनाने का निर्णय लिया है। महासमुंद पुलिस इस सरेंडर प्रक्रिया से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का खुलासा, 46 लाख से अधिक नकद, हथियार व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गरियाबंद 01 मार्च 2026। गरियाबंद में थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए नगद, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामान को पुलिस ने बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प