संसद में गूंजा ‘खेला होबे’ का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जुलाई 2021। पेगासस जासूसी कांड पर संसद में चर्चा की मांग लेकर आज भी घमासान दिखा। पेगासस, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की अगुआई में 14 विपक्षी दल एकसाथ आए और उन्होंने आज सुबह रणनीति बनाई। कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने पेगासस जासूसी प्रकरण और अन्य मुद्दों पर संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने एवं दबाव बनाने की रणनीति पर बुधवार को चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि वह इन मुद्दों पर सदन में चर्चा करवाकर रहेंगे और वह पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, संसद में आज पेगासस पर चर्चा की मांग को लेकर ‘खेला होबे’ का नारा सुनाई दिया। 

विपक्षी दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करना चाहते। हम सदन में चर्चा चाहते हैं। वहीं, लोकसभा में आज भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा में खेला होबे का नारा दिया और पेगासस पर चर्चा की मांग की।  बता दें कि इससे पहले बुधवार सुबह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई इस बैठक में खड़गे के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिवसेना के संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल, द्रमुक के टीआर बालू और अन्य दलों के नेता मौजूद थे।

राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पेगासस के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है। पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है। विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा।

गौरतलब है कि विपक्षी दलों के सदस्य पेगासस जासूसी मामले और केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर मौजूदा सत्र के पहले दिन से सदन में नारेबाजी कर रहे हैं। इस कारण से सदन में अब तक कामकाज बाधित रहा है और कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही। आज सुबह भी सदन की बैठक शुरू होते ही जब अध्यक्ष बिरला ने प्रश्नकाल चलाने का निर्देश दिया तो कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य उक्त विषयों पर नारेबाजी करते हुए और तख्तियां लहराते हुए आसन के समीप आ गये।

Leave a Reply

Next Post

सिंधु तीसरे दौर में, तीरंदाजी में तरुणदीप बाहर, महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर टोक्यो 28 जुलाई 2021। टोक्यो ओलंपिक में छठे दिन भारत की शुरुआत खराब रही। भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन की टीम के आगे 4-1 की हार का सामना करना पड़ा। जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए हांगकांग की  च्युंग एनगान यी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण