24 घंटे के अंदर डबल मर्डर से हिली राजधानी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के अंदर खूनी वारदात की दो घटनायें सामने आई हैं। मर्डर की इन दो घटनाओं से राजधानी में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से  गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दूसरी घटना में युवक को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को गटर में डालकर छिपा दिया गया। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की चांज कर रही है।

पहला केस आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात ईदगाहभाठा निवासी शेख नाजिर और मोहम्मद यूनुस के बीच लाखेनगर चौक में विवाद हुआ था। इसी दौरान शेख नाजिर ने मोहम्मद यूनुस के सीने पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल यूनुस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

वहीं हत्या की दूसरी घटना तेलीबांधा थाने क्षेत्र की है। कौशल्या माता विहार के सेक्टर-13 में एक युवक निरंजन पाल का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात के बाद मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए। इसके बाद उसके शव को गटर में डालकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया। युवक की मोटर साइकिल को शहर के दूर आउटर एरिया में नदी में फेंक दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है।

मृतक निरंजन पाल के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने सुबह ही पुलिस को युवक के लापता होने की सूचना दी थी। परिजन लगातार चिंतित थे। अब उसका शव मिलने से यह पूरा मामला और अधिक गंभीर हो गया है। आरोपियों ने युवक का काशीराम नगर इलाके से अपहरण किया और उसे कमल विहार के सेक्टर-13 में ले गए। यहां सुनसान इलाके में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के इरादे से मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और शव को मेनहोल में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

विदेश में नौकरी के नाम पर 1.63 करोड़ की ठगी

शेयर करेट्रैवल एजेंसी निदेशक गिरफ्तार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोल्लम/रायपुर, 12 नवंबर 2026। केरल पुलिस ने विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 से अधिक लोगों से लगभग 1.63 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में ट्रैवल एजेंसी की निदेशक को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। अंचलुम्मूडु थाना पुलिस […]

You May Like

विदेश में नौकरी के नाम पर 1.63 करोड़ की ठगी....|....24 घंटे के अंदर डबल मर्डर से हिली राजधानी....|....महापौर ने एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी महिला को सौंपा स्वच्छता अवॉर्ड....|....मुश्किल में करीना कपूर: अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस....|....गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक....|....भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?....|....'भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और दृढ़'....|....पीएम मोदी ने छठ-दीपावली की दी शुभकामनाएं....|....भीषण आग से महिला और तीन नाबालिग बच्चों की मौत....|....'शेख हसीना को न दी जाए मौत की सजा'