भीषण आग से महिला और तीन नाबालिग बच्चों की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश, 12 नवंबर 2026। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। वहीं, महिला का पति अब भी लापता है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आग में कम से कम 24 घर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

उपायुक्त चीचुंग चुखू ने बताया कि आग जिले के पारसी-पारलो कस्बे में तड़के करीब 2:30 बजे लगी। देखते ही देखते आग आसपास के मकानों तक फैल गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, आग में 19 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि पांच अन्य मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग एक रसोई से शुरू हुई हो सकती है। उपायुक्त चीचुंग चुखू ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नुकसान का वास्तविक आकलन राहत और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही किया जा सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय कोलोरियांग से अधिकारियों की एक टीम गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। टीम राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है।

इस हादसे ने दूरदराज के इस कस्बे में अग्निशमन सुविधाओं की कमी को भी उजागर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पारसी-पारलो में कोई दमकल केंद्र नहीं है। वहीं, करीब 38 किलोमीटर दूर कोलोरियांग में तैनात दमकल वाहन भी कथित तौर पर समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। समय पर दमकल सहायता नहीं मिलने के कारण आग तेजी से फैलती गई और उस पर काबू पाने के प्रयास प्रभावित हुए। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त अग्निशमन सुविधाएं नहीं होने से नुकसान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी से स्थानीय समुदाय को गहरा दुख पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस, दमकल सेवाओं, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, स्वयंसेवकों और स्थानीय निवासियों के प्रयासों के लिए आभार भी जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।

इस घटना पर न्यिशी समुदाय के एक संगठन ने भी दुख जताया और जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बता दें कि न्यिशी समुदाय के लोग कुरुंग कुमे जिले की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। ऑल न्यिशी यूथ एसोसिएशन (ANYA) के अध्यक्ष जमरू रुजा ने राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने छठ-दीपावली की दी शुभकामनाएं

शेयर करेबताया सीएम बनने से पहले का किस्सा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 11 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली मिलन समारोह के दौरान मीडियाकर्मियों को छठ और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद उनकी भूमिका और दायित्व बदल गए हैं। […]

You May Like

पीएम मोदी ने छठ-दीपावली की दी शुभकामनाएं....|....भीषण आग से महिला और तीन नाबालिग बच्चों की मौत....|....'शेख हसीना को न दी जाए मौत की सजा'....|....विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई....|....जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां....|....मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स....|....शेयर बाजार में बंपर उछाल....|....आयन बैटरी के कचरे पर सरकार सख्त: ब्लैक मास समेत स्क्रैप निर्यात पर रोक....|....ट्रंप का एक और यू-टर्न: चीनी सामानों पर टैरिफ छूट दो महीने और बढ़ी....|....इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल