राहुल देश में नहीं हैं, ईडी के सामने आज पेश नहीं होंगे, कांग्रेस ने कहा-नोटिस से नहीं टूटेगा हौसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जून 2022। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हो सकेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल अभी विदेश यात्रा पर हैं और वे संभवत: 5 जून को स्वदेश लौटेंगे। ईडी को राहुल गांधी के दिल्ली में नहीं होने की सूचना दे दी गई है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी देश से 19 मई को रवाना हुए थे। वे 20 से 23 मई के बीच लंदन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उसके बाद से वे भारत नहीं लौटे हैं। राहुल गांधी के 5 जून तक स्वदेश लौटने की उम्मीद है। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए वह नई तारीख मांगेंगे। बता दें, ईडी ने इस बहुचर्चित मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 जून को और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 2 जून को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा था। 

ईडी के नोटिस से नहीं टूटेगा सोनिया-राहुल का हौसला : कांग्रेस
ईडी के समन पर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा कि, ‘जब कांग्रेस अंग्रेजों व उनके अत्याचार से नहीं डरी तो ईडी के नोटिस कैसे सोनिया गांधी जी व राहुल गांधी जी तथा पार्टी का हौसला तोड़ सकते हैं? हम जीतेंगे, झुकेंगे नहीं। हम नहीं डरेंगे।’

राजनीति से प्रेरित मामला  : अभिषेक मनु सिंघवी
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता ईडी के सामने पेश होंगे। हम उनका सामना करेंगे। हम इस तरह की रणनीति से डरे हुए या भयभीत नहीं हैं। यह राजनीति से प्रेरित मामला है और इसमें किसी जांच की जरूरत नहीं है। सुरजेवाला और सिंघवी ने पुष्टि की कि जब भी ईडी चाहेगा गांधी परिवार जांच में शामिल होगा।

 धन का हस्तांतरण नहीं हुआ तो फिर मनी लॉन्ड्रिंग कहां ?
सिंघवी के अनुसार नेशनल हेराल्ड अखबार एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) द्वारा प्रकाशित किया जाता है, जिस पर कर्ज हो गया था। इसके बाद कांग्रेस ने कई दशकों में उसमें 90 करोड़ रुपये का निवेश किया। एजेएल ने वही किया जो भारत या विदेश में हर कंपनी करती है। कंपनी ने अपने कर्ज को इक्विटी यानी हिस्सेदारी में बदल दिया। इसके बाद 90 करोड़ रुपये की इक्विटी एक नई कंपनी यंग इंडिया को सौंपी गई। सिंघवी ने कहा कि यंग इंडिया में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के शेयर थे। यंग इंडिया को गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड किया गया। इस लेनदेन के माध्यम से एजेएल कर्ज मुक्त कंपनी बन गई। एक भी संपत्ति और धन का हस्तांतरण नहीं हुआ तो फिर मनी लॉन्ड्रिंग कहां है? पैसा कहां है? कोई पैसा स्थानांतरित नहीं किया गया था फिर भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया। 

राज्यसभा चुनाव पर विमर्श, राहुल शरीक हुए
इस बीच, कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। एक पार्टी नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि इसमें राहुल गांधी भी वर्चुअली शामिल हुए। 

Leave a Reply

Next Post

आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, राजस्थान के बैंक अधिकारी को मारी गोली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 02 जून 2022। कश्मीर घाटी में लक्षित हत्याओं का सिलसिला जारी है। यहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कुलगाम जिले में गुरुवार को एक बार फिर से आतंकियों ने दूसरे राज्य से संबंध रखने वाले एक बैंककर्मी पर हमला कर दिया है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की