‘मुझे डर था कि वह कभी नहीं खेल पाएगा’, ऋषभ पंत को लेकर इस पूर्व खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 मई 2024। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईपीएल 2024 सीजन से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। मौजूदा सीजन में पंत का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 40.54 के औसत तथा 155.40 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए। विकेट के पीछ पंत ने 16 शिकार किए जो टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। पंत पूरे सीजन पूर्णकालिक विकेटकीपर के तौर पर मैदान में उतरे और उन्होंने प्रदर्शन से अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह सुनिश्चित की। पंत को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ी बात कही है। पोंटिंग का कहना है कि शुरुआत में उन्हें इस बात का डर था कि पंत भविष्य में कभी क्रिकेट खेल पाएंगे या नहीं। 

पंत को लेकर संशय में थे पोंटिंग
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बात करते हुए कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे कुछ भी स्पष्ट नहीं लग रहा था। पिछले साल आईपीएल के मध्य में मैंने पंत के साथ कुछ समय गुजारा। यह तब की बात है जब उन्हें दुर्घटना में घायल हुए तीन-चार महीने ही हुए थे। मुझे उस वक्त डर था कि पंत कभी खेल भी पाएंगे या नहीं। वह जिस तरह सोच रहे थे वो मनोवैज्ञानिक तौर पर था, लेकिन शारीरिक तौर पर यह अलग था। उस समय वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। 

पोंटिंग ने पंत की प्रतिबद्धता की सराहना की
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने चोट से उबरने के दौरान पंत की प्रतिबद्धता की सराहना की। पोंटिंग ने कहा, पंत बैशाखी पर थे और मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि अगले सीजन के बारे में आप क्या सोच रहे हैं? पंत ने मुझे देखा और कहा कि चिंता मत करो मैं सही हो जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने शानदार तरीके से वापसी की। पंत की देखभाल को लेकर दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने भी काफी सहयोग किया। पैट्रिक फारहर्ट उनके फिजियो थे और उन्होंने भी शानदार काम किया। किसी को भी पंत की बल्लेबाजी को लेकर संशय नहीं था क्योंकि वह कितने शानदार बल्लेबाज हैं यह सभी को पता है। लेकिन विकेटकीपिंग करना और लगातार 14 मैच में यह भूमिका निभाना, यह ऐसी चीज थी जिसे लेकर सब चिंतित थे। 

‘उम्मीद है पंत विश्व कप में प्रभाव छोड़ेंगे’
पोंटिंग ने कहा, पंत को दोबारा क्रिकेट खेलते देखकर काफी खुशी हुई थी। मैंने उनके साथ काम करने के हर एक पल का आनंद लिया। जाहिर है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और मैं टीम का कोच, लेकिन पंत की वापसी अदभुत थी और मुझे उम्मीद है कि पंत टी20 विश्व कप में भी अपना प्रभाव छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Next Post

12 निर्दोष ग्रामीणों की हत्या के समर्थन में बंद रहा बस्तर, सर्व आदिवासी समाज ने किया था बंद का एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 28 मई 2024। बीजापुर जिले के ग्राम पीडिया में 10 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को सर्व आदिवासी समाज के द्वारा फर्जी बताने के साथ ही उस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही बस्तर बंद का आव्हान किया गया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप