भाजपा का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- इनका उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2023। कांग्रेस की पिछले हफ्ते से जारी ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा’ के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है। कांग्रेस ने 20 दिसंबर से ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ सहारनपुर से शुरू की। मंगलवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चल रही ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ के सातवें दिन का यात्रा मार्ग। इस पोस्ट में यात्रा स्थलों का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘‘इन राहों पर चलकर हम प्रदेश को मोहब्बत के एक धागे में पिरो रहे हैं।” सातवें दिन कांग्रेस की यात्रा मुरादाबाद जिले के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस बीच, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘एक्स’ पर दावा किया, ‘‘देश ने देखा परिवारवाद से विकासवाद तक का सफर, दशकों तक एक ही परिवार ने देश में राज किया, जिसका मात्र एक ही उद्देश्य था, देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना।

भाजपा ने इस पोस्ट में भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा की भी तस्वीरें हैं। इस वीडियो में मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते सुने जा सकते हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर घोटालों का भी आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की जीत, ईडी की कार्रवाई और नक्सली हमले का गवाह रहा साल 2023

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 26 दिल्ली 26 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत, धन शोधन मामलों में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई और लंबे अंतराल के बाद नक्सली हमले में जवानों की मौत का गवाह रहा। इस वर्ष बेमेतरा जिले में […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला