महिला या पुरुष, किसे डायबिटीज होने का खतरा अधिक?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 नवंबर 2025। क्या आपका शुगर लेवल भी अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है? जब भी शुगर की रीडिंग लेते हैं तो ये 200-250 से ऊपर रहता है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। ये स्थिति शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करने वाली हो सकती है।

हाई शुगर की समस्या सिर्फ आंखों और पैरों पर ही असर नहीं डालती है, इसके कारण हृदय रोग, प्रजनन की समस्याओं से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डायबिटीज को कंट्रोल रखने वाली दिनचर्या और आहार में सुधार करने की सलाह देते हैं। डॉक्टर कहते हैं, डायबिटीज किसी को भी हो सकती है, पहले इसके अधिकतर मामले बुजुर्गों में देखे जाते थे हालांकि अब ये ट्रेंड तेजी से बदल रहा है और अब युवा-बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। डायबिटीज को लेकर लोगों के मन में एक और सवाल बहुत कॉमन है,  महिला या पुरुष किसे इसका खतरा अधिक होता है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

किसे डायबिटीज का खतरा अधिक?

डायबिटीज के बढ़ते जोखिमों के बारे में लोगों को अलर्ट करने और और इससे बचाव के तरीकों को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। क्या डायबिटीज का खतरा लिंग आधारित भी होता है यानी क्या पुरुषों-महिलाओं को ये बीमारी अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है? इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट्स कहती हैं, वैसे तो डायबिटीज की समस्या किसी को भी हो सकती है पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इसका जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। वजन कम होने के बावजूद पुरुष इस बीमारी का शिकार अधिक हो सकते हैं।

पुरुषों में डायबिटीज का जोखिम

पुरुष डायबिटीज का ज्यादा शिकार क्यों होते हैं, इसके लिए विशेषज्ञ पुरुषों में पेट की चर्बी अधिक होने को प्रमुख कारण बताते हैं। इसके अलावा पुरुषों में इंसुलिन प्रतिरोध और फास्टिंग ग्लूकोज का स्तर भी महिलाओं की तुलना में अधिक होता है, जिसके कारण भी शुगर लेवल बढ़ने और डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है।पुरुषों में डायबिटीज होने का एक और बड़ा कारण उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर में गिरावट को भी माना जाता है, जिसका संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है।

पुरुषों में डायबिटीज के साइड-इफेक्ट्स

मेडिकल रिपोर्टस के मुताबिक पुरुषों में न सिर्फ डायबिटीज के मामले ज्यादा देखे जाते हैं, साथ ही डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं का खतरा भी महिलाओं की तुलना में ज्यादा रहता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मधुमेह से पीड़ित पुरुषों में महिलाओं की तुलना में हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर जटिलताओं का जोखिम भी अधिक होता है। मधुमेह से पीड़ित पुरुषों में स्तंभन दोष (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) होने की आशंका भी तीन गुना अधिक होती है।

डायबिटीज को कंट्रोल में रखना जरूरी

मधुमेह रोग विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो डायबिटीज के शिकार पुरुषों में जटिलताएं विकसित होने, विशेष रूप से हृदय रोग, किडनी जैसी दिक्कतें अधिक होती हैं पर महिलाओं में भी इसका खतरा बढ़ता देखा जाता रहा है। डॉक्टर सभी लोगों को नियमित रूप से शुगर की जांच करते रहने की सलाह देते हैं। लाइफस्टाइल और खानपान को ठीक रखना, आहार में सुधार और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां शुगर को कंट्रोल रखने और इसके कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने में मददगार है।

Leave a Reply

Next Post

धर्मेंद्र की सीख जिसने बदल दी उर्वशी रौतेला की राह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 नवंबर 2025। (अनिल बेदाग): दुनियाभर में अपनी खूबसूरती और सफलता से पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला के जीवन में एक ऐसा क्षण आया जिसने उनकी सोच और व्यक्तित्व को हमेशा के लिए बदल दिया। यह पल था उनकी पहली फिल्म सिंह साब द ग्रेट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी