योगी बोले- पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही चिढ़ते थे लोग; अब बदलाव आया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ, 17 अगस्त 2026। राजधानी लखनऊ में सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि 2017 के पहले लोग कोटेदारों को शक की निगाह से देखते थे। उनका सम्मान नहीं होता था। ‘कोटेदार’ शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी। आपकी गलती नहीं थी, लेकिन गाली आप खाते थे, लूट उनकी होती थी, खामियाजा आपको भुगतना पड़ता था। आपके सामने पहचान का संकट था। 

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में भी यही हाल था। वो अब कह रहे हैं कि स्कूलों का वीडियो बनाएंगे। 2017 के पहले भूख से मौत होती थी। गरीब का राशन कार्ड कोई न कोई सपाई अपने घर में रख लेता था। गरीब भूख से मरता था। आज ऐसी स्थिति नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

आस्था और उत्साह का सैलाब: कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

शेयर करेबारिश के बीच जयकारों से गूंजा विश्वनाथ धाम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वाराणसी, 17 अगस्त 2026। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के एक साथ पड़ने से सोमवार को काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर से लेकर गांवों तक के शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों ने […]

You May Like

'पिछली सरकारों ने न आदिवासियों को समझा और न ही उनकी परवाह की'....|....भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता....|....नितिन नवीन का 'दिमागी नक्सलियों' पर बड़ा बयान....|....दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर दवा व्यापारी से 4 लाख की वसूली, युवती पर केस दर्ज....|....पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी....|....भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल....|....जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री....|....जापान में लक्ष्य सेन का जलवा: लगातार दूसरा सुपर 500 खिताब जीता....|....अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार....|....मृत्युदंड पर रोक लगाने की मांग से भारत ने बनाई दूरी