पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने किया नमन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 19 नवंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी जी को नमन करते हुए कहा कि देश के प्रति इंदिरा जी के योगदान को भूलाया नही सकता इंदिरा जी ने बैकों का राष्ट्रीयकरण किया, अनाज की कमी को दूर करने हरित क्रांति की शुरुवात कर कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाये। विश्व मे इंदिरा जी की पहचान एक मजबूत एवँ सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में है उन्हें ऑयरन लेडी के नाम से जाना जाता है, देश इंदिरा जी को हमेशा याद करता है और हमेशा याद करता रहेगा। भाजपा सरकार बैंकों का निजीकरण कर बैंकों को डुबाने का काम कर रही है।गरीबो के पैसे बैंकों में डूब रहे है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अमेरिका के खिलाफ दुनिया का कोई नेता काम नहीं करता। अमेरिका अन्य देशों को झुकने के लिये कहता है। लेकिन इंदिरा जी कभी नहीं झुकी। शांति सेना उन्होने बांग्लादेश भेजा। दुनिया में सबसे ज्यादा सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया वह इंदिरा जी के शासनकाल में ही किया। 90,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। आज लोग हमसे राष्ट्रभक्ति का प्रमाण मांगते है। हमारी विरासत है कि हमारे नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिये अपने प्राणों की आहूति दी, लेकिन ये लोग सत्ता के लिये दूसरे की बलि चढ़ा देते है। ये कह नहीं सकते कि हमने अपराध किया है। महात्मा गांधी कोर्ट में खड़े होकर कहते थे कि हां मैने अपराध किया है। ये कहते है कि बाबरी मजिस्द हमने नहीं गिराया। जेल जाने से डरने वाले ये मुखबिरी करने वाले लोग हमें राष्ट्रवाद की नसीहत देते है। यह दुर्भाग्य है। हमारे साथियों को भी मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये। ये लोग राष्ट्रवाद की बात करते है। गौ माता की जय बोलते हैं, लेकिन इसी छत्तीसगढ़ में गौ मांस समेत उसकी हड्डियों और चमड़ी तक को बेचने वाले भाजपा हमें न सिखाए। हमने गौ सेवा की नीति पर काम किया है। गोबर खरीदी योजना से लेकर गौ पालकों तक के लिए योजनाएं चल रही है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इंदिरा जी ने उस वक्त नारा दिया गरीबी हटाओं, तब भी लोग इंदिरा हटाओ का नारा दिया करते थे। आज उन्हें सिर्फ स्मरण करने से काम नहीं चलेगा। उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। कट्टरपंथी लगातार हमला कर रहे है। वे सीना तान कर खड़े है। किसान, मजदूर खुशहाल हो, रोजगार मिले जो 2018 में चुनाव लड़े वो अदभुत था। दंतेवाड़ा में 12 हजार, चित्रकोट में 17 हजार, मरवाही साढ़े 38 हजार का रिकार्ड बनाया। जिस सीट को लेकर कहा जा सकता था कि कोई दूसरा उस सीट पर काबिज नहीं हो सकता लेकिन आज तक मरवाही में उतना वोट किसी को नहीं मिला। लोग कहते थे कि जोगी के 70 हजार वोट जिधर जाएंगे वह जीतेगा, लेकिन मरवाही की महान जनता को धन्यवाद कि उन्होने कांग्रेस पर भरोसा जताया। नगरीय निकाय, जिला पंचायत चुनाव हमने जीता। ऋणमाफी से लेकर 2500 रू. प्रति क्विंटल धान खरीदी, तेंदूपत्ता खरीदी व्यवस्था के अपने वादे को कांग्रेस ने पूरा किया, देश में सबसे ज्यादा फारेस्ट एक्ट के तहत जमीन आबंटन का काम हमने किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी बाल्यकाल से ही क्रांतिकारी विचारधारा से ओतप्रोत रही, आजादी की लड़ाई के दौरान उनकी बनाई वानर सेना गुप्तचर के रूप में काम करती थी, 19़42 के आंदोलन में इंदिरा गांधी ने जेल की यात्रा भी की, ऐसी महान नेता को तब विपक्ष के लोग गूंगी गुड़िया कहकर दुष्प्रचारित किया करते थे। आज भी उन्हे सबसे ज्यादा डर किसी से है वह गांधी-नेहरू परिवार से है, चाहे वह सोनिया जी हो, राहुल गांधी हो,उनके खिलाफ दुष्प्रचारित करने का कोई मौका नही छोड़ते, इंदिरा गांधी के नेतृत्व का जिक्र करते हुये उन्होने कहा कि नेहरू समेत अन्य नेताओं के सामने चुनौतिया रही है। लेकिन जो चुनौतिया इंदिरा गांधी के सामने थी, वह किसी के नेता के सामने नही रही, देश की चुनौतियों के साथ-साथ आंतरिक चुनौतियों से उन्हे जूझना पड़ा। पार्टी में दो फाड़ के हालात बने। पार्टी के अंदर और पार्टी के बाहर, देश के भीतर और देश के बाहर जिन चुनौतियों का सामना करते दिखाई नही पड़ता, शास्त्री जी के निधन के बाद इंदिरा जी ने जब प्रधानमंत्री पद संभाला, तब उनके क्रांतिकारी निर्णयों को दुनिया देखते रही, बैंक बड़े-बड़े लोगो के उपयोग में आते थे। किसान, मजदूर, गरीब, अनुसूचित जाति बैंक नही जाते थे। बैंको का राष्ट्रीयकरण इंदिरा जी ने किया था। आज क्या स्थिति है, धीरे-धीरे बैंक दिवालिया होते जा रहे है, सिर्फ कुछ लोगों तक इसे सीमित करने का काम किया जा रहा है। देश में जब अनाज की कमी थी, तब इंदिरा जी को अमेरिका के सामने हाथ फैलाना पड़ा था, वहा से अनाज मंगाया गया, देश की जनता का भरण-पोषण किया गया। उन्होने तब ठान लिया था कि अनाज के जरिए देश को आत्मनिर्भर करना है। इंदिरा जी ने देश के किसानो से आहान किया। हरित क्रांति का नारा दिया। किसानो ने इंदिरा जी के बाद से इतना अनाज का उत्पादन किया कि एनडीए सरकार के गोडाउन मे अनाज रखने की जगह नही, तीन साल तक भी अकाल पड़ जाए, तो देश के लोगो के लिए पर्याप्त अनाज है। यह व्यवस्था इंदिरा जी करके गई है। यह उनकी दूरदृष्टि रही है। वह ऐसी नेता रही है। उन्हे आदिवासियों से बहुत लगाव था, उन्हे प्रेम था। वह कहती भी थी कि पिछले जन्म में शायद मैं आदिवासी परिवार में जन्मी थी। 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने धन्यवाद ज्ञापित किया

कार्यक्रम में मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अमरजीत भगत, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा,कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, सुभाष धुप्पड़, संचार विभाग सदस्य रमेश वर्ल्यानी, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग सदस्य आर.पी.सिंह, संचार विभाग सदस्य किरणमयी नायक,मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रभारी शकुन डहरिया, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता विकास तिवारी, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे,  सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, मोहन लाल निषाद, राजेन्द्र जग्गी, दीपक दुबे, सैयद हैदर, सारिक रईस खान, सुरेश यादव, सतीश चौरसिया, प्रकाश रामटेके, ईश्वरी पाल, सुंदरलाल जोगी, अजय अग्रवाल, चेतन साहू, सिद्धार्थ चंद्रा, कमलनयन पटेल, पुरूषोत्तम, नरेश गड़पाल, अनिता शर्मा, डॉ. रश्मि चंद्राकर, उषा रज्जन श्रीवास्तव, किरण सिन्हा, पूजा देवांगन, अनिता गुरूपंच, हेमचंद जांगड़े, नंदकुमार पटेल, माधव साहू, अरमान खान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Next Post

फूलोदेवी नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार की प्रशंसा की और दाई दीदी क्लिनिक योजना आरंभ करने के लिये धन्यवाद भी दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 19 नवंबर 2020। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि दाई दीदी क्लिनिक योजना से माताओं एवं बहनों को सीधा-सीधा फायदा मिलेगा। दाई दीदी योजना पूर्ण रूप से महिलाओं की निःशुल्क […]

You May Like

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव....|....'आप ये मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा': राहुल गांधी....|....छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत; गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां....|....सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत, घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार....|....न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए ऐसे 3 बीज जो महिलाओं को जरूर करने चाहिए डाइट में शामिल, सेहत हमेशा रहती है अच्छी....|...."अरविंद केजरीवाल के कैंपेन में 'बड़ी बोतलें'....": अमित शाह का शराब नीति को लेकर तंज....|....कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले....|....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा....|....कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत....|....दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा