अमित शाह के दौरे के बीच कश्मीर में फिर नागरिक की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्रीनगर 24 अक्टूबर 2021। जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। घटना शोपियां के जैनापोरा इलाके के बाबापोरा की है। शख्स पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की और भाग गए। मृतक की पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हमला हुआ है। एजेंसियों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह आतंकी हमला है या नहीं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी जम्मू कश्मीर  के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। कल ही उन्होंने आतंकी हमले में शहीद जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मी परवेज डार के परिजनों से मुलाकात की थी।

इस महीने घाटी में किसी नागरिक की यह 12वीं हत्या है। इससे पहले भी दो अध्यापकों, एक मेडिकल कारोबारी, 5 प्रवासी मजदूरों समेत 11 नागरिकों की आतंकी हत्याएं कर चुके हैं। शनिवार को ही होम मिनिस्टर अमित शाह ने सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी।

Leave a Reply

Next Post

बेस्टफ्रेंड की कर रहे हैं तलाश, अगर पार्टनर में हैं ये 3 क्वालिटी तो वही हैं आपके सबसे अच्छे दोस्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लाइफ में दोस्तों की जरूरत हर किसी को होती है। ऐसे में आपका दोस्तों का कितना बड़ा ग्रुप क्यों न हो लेकिन उस भीड़ में एक सबसे अच्छा दोस्त होता ही है। अगर आपके पास कोई सबसे अच्छा दोस्त नहीं है और आप उसकी तलाश में […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट