युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी- ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम ने साथ ही सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई भी दी। 

यह इवेंट राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के मौके पर 1,500 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में वर्चुअली आयोजित किया गया। आईआईटी, आईआईएम, एम्स, जाने-माने मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले संस्थान हैं। यह पहल चार बड़े क्षेत्रों पर फोकस कर रही है, जमीनी स्तर पर खेल संरचना को मजबूत करना, कोचिंग और प्रतियोगी मौके, 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें विकसित करना, गवर्नेंस और नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और युवाओं को भविष्य के लिए तैयार स्किल्स, वॉलंटियरिंग के मौके और देश बनाने के रास्ते देना।

ओलंपिक में भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
पीएम ने युवा एथलीटों को संबोधित करते हुए कहा, 2036 ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार करने हैं। खिलाड़ियों की पहचान के लिए टैलेंट हब कार्यक्रम चलाना है। इसमें हर खेल में पदक आएं उसके लिए भारत को खेलों में महारत हासिल करनी होगी। मेडल टैली बढ़ाने के लिए हर खेल में आगे बढ़ना जरूरी। पांच से 15 साल के खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी। खेल के लिए जो भी मदद चाहिए, सरकार उसमें समर्थन देगी। ओलंपिक में भागीदारी बढ़ाने पर जोर देना होगा। इसके लिए सरकार खिलाड़ियों को हर संभव मदद देगी।

सरकार की तरफ से दी जाएगी ट्रेनिंग
पीएम मोदी ने कहा, खेल को लेकर समाज का नजरिया बदला है। अच्छी खिलाड़ी बनने के लिए नशे से दूर रहना जरूरी है। मुझे भारत के युवाओं पर पूरा भरोसा है। कौन सा बच्चा किस खेल के लिए फिट है उसे पहचानें। स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

‘ड्रग की समस्या से निपटने में खेलों की भूमिका’
पीएम मोदी ने कहा, जब हम 2036 ओलंपिक की बात करते हैं तो हमें अभी से खिलाड़ियों को तैयार करना होगा। कड़वी सच्चाई यह है कि अतीत में हमने ओलंपिक में शामिल होने वाली आधी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा नहीं लिया। जब मैं खेलों की बात करता हूं तो मेरा आशय केवल पदक जीतने से नहीं है। हमारे पैरा खिलाड़ी इस बात की मिसाल हैं कि खेल किस तरह जीवन बदल सकता है, मैं उनसे प्रेरित महसूस करता हूं। ड्रग की समस्या से निपटने में खेलों की बड़ी भूमिका है। 

Leave a Reply

Next Post

हॉकी विश्व कप: अपने आखिरी मैच में बेल्जियम का सामना करेगी भारतीय पुरुष टीम

शेयर करेसातवें स्थान के लिए होगा मुकाबला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           एम्सटेलवीन, 27 अगस्त 2026। पांच दशक बाद विश्व कप में पदक जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम आखिरी मैच में जीत के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में उसके सामने सह मेजबान […]

You May Like

लिव-इन कपल का खौफनाक कदम....|....IGKV में एक और पेपर लीक....|....'2029 में पीएम की कु्र्सी पर बैठेंगे राहुल गांधी '....|....टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत....|....पेट्रोल, गैस और शकर के बढ़ते दामों भड़का गुस्सा....|....एशियाई खेल: एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती....|....हॉकी विश्व कप: अपने आखिरी मैच में बेल्जियम का सामना करेगी भारतीय पुरुष टीम....|....युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी- 'जो खेलेगा वो खिलेगा'....|....अमेरिकी सेना का प्लान: पांच ठिकानों पर लगेंगे परमाणु माइक्रोरिएक्टर....|....नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 175 हुआ