आई फ्लू की चपेट में आए 20 छात्र, डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया शुरू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 05 अगस्त 2023। गौरेला पेंड्रा मरवाही के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव बस्तीबगरा के कोटमीखुर्द बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले 20 बच्चे आई फ्लू की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल छात्रावास अधीक्षक की सूचना पर मेडिकल टीम ने छात्रावास पहुंचकर बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। पूरा मामला जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव बस्तीबगरा के कोटमीखुर्द का है। जहां पर संचालित आदिवासी बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले 50 बच्चो में से 20 बच्चे आई फ्लू से संक्रमित हो गए हैं। एक के बाद एक कई बच्चों ने आंखो में तकलीफ की शिकायत आश्रम के अधीक्षक प्रेम सिंह कुशराम से की। जिसके बाद आश्रम के अधीक्षक ने मामले की जानकारी आदिवासी विभाग के उच्चाधिकारियो के साथ स्वास्थ्य विभाग को दी।

आश्रम अधीक्षक की सूचना पर स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचकर बच्चों की जांच शुरू कर दी है। जहां पर लगभग सभी बच्चो की जांच की गई जिसमें से 20 बच्चो को आई फ्लू के लक्षण दिखाई दिए हैं। फिलहाल बच्चों को चिकित्सकीय जांच के बाद आई ड्राप के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही आश्रम अधीक्षक को भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। साथ ही अगर बच्चों को अधिक समस्या होती है तो तत्काल डॉक्टरों से संपर्क कर मामले की जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही पूरे मामले में संबंधित विभाग के साथ जिला प्रशासन ने भी नजर बनाकर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में नक्सल दंपती ने किया समर्पण, एक पर था एक लाख का इनाम, बीजापुर में भी सरेंडर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 05 अगस्त 2023। सुकमा में एक नक्सल दंपती ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक नक्सली दंपती, जिनमें से एक को पकड़वाने के लिए सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया गया था, ने सुरक्षा बलों […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा